फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ten including four women found corona infected, one dead

चार महिलाएं समेत दस मिले कोरोना संक्रमित, एक की मौत

Thu, 29 Oct 2020 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2020 11:23 PM IST
विज्ञापन
Ten including four women found corona infected, one dead
गाजीपुर। जिले की चार महिलाएं समेत दस की रिपोर्ट बृहस्पतिवार की देर शाम आठ बजे पॉजिटिव आई। वहीं एक संक्रमित मरीज की इलाज के दौरान मौत हो गई। होम आइसोलेट एवं कोविड सेंटर में भर्ती 4182 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 67 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 179 पहुंच गया है। नगर के एक व्यक्ति को सर्दी-खांसी की शिकायत पर इलाज के लिए परिजन निजी अस्पताल में ले गए जहां इलाज के दौरान आराम न होने पर डाक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया जहां कोविड जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहां इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं देर शाम आई रिपोर्ट में सैदपुर एक, बड़सरा एक, सदर एक, सैदपुर एक, सोहिलापुर एक, देवकली एक, सादात एक, कनेरी दो एवं बिरनो में एक कोरोना संक्रमित मरीज मिला। इन नए कोरोना संक्रमितों को जहां मेडिकल टीम द्वारा ट्रेस किया जा रहा है। वहीं संपर्क में आए संदिग्धों की सूची तैयार करने के लिए सर्वे टीम को सक्रिय कर दिया गया है, जिससे कोराना संक्रमण के फैलाव पर अंकुश लगाया जा सके। इस संबंध में नोडल एसीएमओ डा. उमेश कुमार ने बताया कि इलाज के दौरान एक मरीज की मौत हो गई। वहीं 10 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed