{"_id":"633f2028cc65123d40030dcf","slug":"ten-hazari-wrestling-left-on-equal-footing-between-kuldeep-and-deepak-ghazipur-news-vns677820112","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुलदीप और दीपक में बराबरी पर छूटी दस हजारी कुश्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुलदीप और दीपक में बराबरी पर छूटी दस हजारी कुश्ती
विज्ञापन
युवराजपुर गांव के श्रीनाथ बाबा इंटर कालेज के परिसर में दंगल कमेटी के संरक्षक रहे समाजसेवी मुरलीधर सिंह की स्मृति में मंडल स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 68 किग्रा. में प्रदेश चैंपियन मुगलसराय के कुलदीप और गाजीपुर के दीपक के बीच दस हजार की इनामी कुश्ती बराबरी पर रही।
प्रतियोगिता का शुभारंभ जमानिया के विधायक के प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने पहलवानों का हाथ मिलाकर किया। इस अवसर पर अजगरा के ईश्वर सिंह ने मुगलसराय के दिलीप, मुगलसराय के दिलीप ने भड़सर के अंगद को पटखनी दी। मुगलसराय के सुजीत ने निजामपुर के दीपक, मुगलसराय के आशीष ने अजगरा के बृजेश, निजामपुर के दीपक ने मुगलसराय के कुलदीप को पराजित किया।
इसी तरह डिहवां के बृजभान ने अजगरा के अशोक, मुड़वल के सन्नी ने अजगरा के शिवम, पटकनिया के अरविंद चौधरी ने फतेपुर के साजिद, अजगरा के अश्विनी ने छुतीहार के सत्यपाल, रेवतीपुर के नागा ने भड़सर के साजिद, युवराजपुर के दया ने भड़सर के विश्वजीत, अजगरा के राहुल ने छुतीहार के राहुल एवं डीएलडब्ल्यू के अमित ने भड़सर के अरमान को पटखनी देकर बाजी मार ली। अजगरा के रामाशीष और छुतीहार के सतपाल के बीच तीन हजार, भड़सर के इरफान और अजगरा के शिवम के बीच चार हजार तथा राजू और राहुल के बीच छह हजार की इनामी कुश्ती बराबरी पर रही।
विज्ञापन
इस अवसर पर पटकथा लेखक शांतिभूषण, पूर्व प्रमुख अनिल राय, प्रभारी निरीक्षक तारावती यादव, हीरा सिंह, हर्ष सिंह, मटरू सिंह, अमरनाथ आदि उपस्थित थे। निर्णायक की भूमिका रामबदन राय और बब्बन यादव ने निभाई। संचालन विजय प्रताप सिंह तथा युवा समाजसेवी डा. शम्मी कुमार सिंह ने सबके प्रति आभार व्यक्त किया।