फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Temporary drain will be built in Jhandatar locality

Ghazipur News: झंडातर मोहल्ले में बनेगी अस्थाई नाली

Sat, 31 Aug 2024 03:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2024 03:31 AM IST
विज्ञापन
Temporary drain will be built in Jhandatar locality
गाजीपुर। नगर का झंडातर मोहल्ला इन दिनों सुर्खियों में चल रहा है। वजह, जल निकासी की व्यवस्था न होने से यहां जलभराव की समस्या है। बारिश होने पर घुटने भर पानी में आवागमन करना लोगों की मजबूरी है। वर्षों से यह समस्या झेल रहे इस इलाके पर आखिरकार जिला प्रशासन की नजर पड़ ही गई। सीआरओ आयुष चौधरी के निर्देश पर शुक्रवार को नगर पालिका की तीन सदस्यीय टीम सर्वे के लिए पहुंची। तय किया गया कि झंडातर मोहल्ले में बारिश का पानी इकट्ठा न होने पाए के लिए तात्कालिक रूप से अस्थाई नाली का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

जब से मानसून की एंट्री जिले में हुई है, तब से झंडातर मोहल्ले के लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। हल्की बारिश होने पर भी घुटने तक पानी सड़क पर इकट्ठा हो जाता है। वजह, मुख्य नाले पर अतिक्रमण होना। बारिश होने पर यहां दुकानदारों की दुकानदारी ठप हो जाती है। स्कूलों में पढ़ने वाले छोटे बच्चे गंदे पानी से होकर विद्यालय और घर तक आवागमन करते हैं। इसे लेकर अमर उजाला की ओर से लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अमर उजाला की खबरों के कारण जिला प्रशासन की भी तंद्रा अब टूट चुकी है। सीआरओ के निर्देश पर शुक्रवार को नगर पालिका की तीन सदस्यीय टीम मौके पर पहुंची। अस्थाई नाली निर्माण को लेकर टीम की ओर से सर्वे किया गया। घंटों चले सर्वे के बाद निर्णय लिया गया कि फिलहाल पटरियों की दोनों तरफ अस्थाई नाली का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

बदबू और दुर्गंध से दुश्वारी
गाजीपुर। बारिश का पानी सड़क पर इकट्ठा हो जाने के कारण नगर के झंडातर मोहल्ले के लोगों को बदबू और दुर्गंध का सामना करना पड़ता है। इससे लोगों को संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा सताता रहता है। यहां तक कि बच्चों का सड़क पर निकलना भी बंद हो गया है। साथ ही बुजुर्ग सुबह के समय मार्निंग वाक भी नहीं कर पाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका के जेई और कर्मचारियों को झंडातर मुहल्ले में नाली निर्माण को लेकर सर्वे का निर्देश दिया गया था। बरसात का पानी सड़क पर इकट्ठा न होने पाए, इसके लिए तात्कालिक रूप से अस्थाई नाली का निर्माण कराया जाएगा। स्थाई नाली का निर्माण टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद होगा। -आयुष चौधरी, सीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed