{"_id":"65c0b61b907cd339a80b6787","slug":"tehsildar-appointed-administrator-at-afzal-ansari-wife-petrol-pump-in-ghazipur-2024-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur: अफजाल अंसारी की पत्नी का पेट्रोल पंप फिर से खुला, तहसीलदार को कराया गया प्रशासक नियुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur: अफजाल अंसारी की पत्नी का पेट्रोल पंप फिर से खुला, तहसीलदार को कराया गया प्रशासक नियुक्त
Mon, 05 Feb 2024 03:49 PM IST
प्रगति चंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 05 Feb 2024 03:49 PM IST
सार
अफजाल अंसारी की पत्नी के पेट्रोल पंप को प्रशासन ने गैंगस्टर एक्ट के तहत अपराध से अर्जित संपत्ति बताकर कुर्क कर लिया था। इसके बाद अफजाल अंसारी की पत्नी ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। ऐसे में अब इसे फिर से खोल दिया गया है।
विज्ञापन
बसपा के सांसद अफजाल अंसारी।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कोतवाली अंतर्गत फिरोजपुर के पास स्थित सांसद अफजाल अंसारी की पत्नी के पेट्रोल पंप को फिर पेट्रोलियम पदार्थों की बिक्री के लिए खोल दिया गया। हालांकि इस पेट्रोल पंप पर तहसीलदार को प्रशासक नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
अफजाल अंसारी की पत्नी फरहत अंसारी के नाम से फिरोजपुर स्थित मौजा अहमद पट्टी में 0-168 हेक्टेयर जमीन डीड लीज पर लेकर इंडियन आयल का पेट्रोल पंप खोला गया था। इसे प्रशासन ने गैंगस्टर एक्ट के तहत अपराध से अर्जित संपत्ति बताकर पिछले वर्ष जुलाई के अंतिम सप्ताह में कुर्क कर लिया था। पेट्रोल पंप की मशीन आदि को भी हटा दिया गया था। इसके बाद फरहत अंसारी ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी।
विज्ञापन
जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेश के क्रम में तहसीलदार को प्रशासक नियुक्त कराया। इसके बाद उनकी निगरानी में पेट्रोप पंप चालू कर दिया गया है।
विज्ञापन