फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Tehsil Day was uproar in Kasimabad

कासिमाबाद में तहसील दिवस हंगामेदार रहा

Sat, 07 Aug 2021 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Tehsil Day was uproar in Kasimabad
कासिमाबाद स्थानीय तहसील में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस पर चवरा गांव के लोगों ने उपजिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र कोटेदार पर राशन देने और दुकान से भगाने का आरोप लगाते हुए शिकायत की। इस पर एसडीएम भारत भार्गव ने कोटेदार सर्वजीत राजभर को पुलिस से पकड़वा कर थाने में बैठा दिया। इसकी सूचना मिलने पर गांव के लोग कोटेदार के समर्थन में पहुंच गए और करमा गांव की शिकायत को बेबुनियाद बताते हुए कोटेदार को छोड़ने की मांग की। इस पर एसडीएम ने जांच कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

एसडीएम ने पूर्ति निरीक्षक के नेतृत्व में जांच टीम गठित कर जांच कराई तो पांच क्विंटल गेहूं और डेढ़ क्विंटल चावल स्टाक में कम मिला। इसके बाद कोटेदार से कारण को बताओ नोटिस जारी किया गया । करमा गांव के कार्ड धारकों का आरोप है कि पांच अगस्त को प्रदेश सरकार द्वारा संचालित प्रधान मंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में भी मिलने वाला फ्री राशन नहीं दिया गया है । कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने वालों में विजय कुमार, नन्दलाल, संजीव कुमार, सिया राम विन्द, हरि यादव, सुमित्रा देवी, मारकन्डे, सितारा देवी, शीला देवी, मालती देवी आदि प्रमुख रहे। दूसरी तरफ कोटेदार के पक्ष में प्रदर्शन करने वालों में प्रधान प्रतिनिधि देवानन्द राजभर सहित दर्जन भर महिला पुरूष रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed