फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Tehsil Day 32 Case Solved

तहसील दिवस में 32 मामले निस्तारित

Tue, 16 Feb 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गाजीपुर
अमर उजाला ब्यूरो/गाजीपुर Updated Tue, 16 Feb 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
Tehsil Day 32 Case Solved
जिले की सदर, मुहम्मदाबाद, सैदपुर, जमानिया और जखनिया में मंगलवार को आयोजित तहसील दिवस में कुल 373 आवेदन आए, जिसमें 32 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
विज्ञापन


सैदपुर तहसील में 143 शिकायत दर्ज हुईं जिसमें पांच का तत्काल निस्तारण किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने अन्य समस्याओं एक सप्ताह के अंदर निस्तारित करने का निर्देश दिया। सदर में उपजिलाधिकारी नेहा प्रकाश के सामने 105 शिकायतें आईं जिसमें दस का निस्तारण किया गया। जमानिया तहसील में उपजिलाधिकारी धीरेंद्र प्रताप ने
विज्ञापन


समस्याएं सुनी, 42 आवेदन आए, जिसमें छह का निस्तारण मौके पर किया गया। मुहम्मदाबाद तहसील में 62  आवेदन आए जिसमें 8 का निस्तारण किया गया। जखानिया में एसडीएम सत्येन्द्र प्रकाश के सामने 21 मामले आए
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसमें तीन का निस्तारण किया गया। सैदपुर में तहसील दिवस में मुख्य विकास अधिकारी अरविंद पांडेय ने कहा कि जन समस्या निस्तारण को गंभीरता से लिया जाए। इसमें किसी प्रकार की हीलाहवाली बर्दास्त नहीं की जाएगी। विभागीय कर्मचारी क्षेत्र में सक्रिय रहें, जिससे जन समस्याएं पैदा न हों। तहसील दिवस में राजस्व, पुलिस, समाज


कल्याण, बेसिक शिक्षा, विकलांग कल्याण विभाग, विद्युत विभाग के अधिक मामले आए। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक राम किशोर, मुख्य राजस्व अधिकारी, डीडीओ राकेश कुमार पांडेय, उपजिलाधिकारी, तहसीलदार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed