फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Teenager's Body Found Hanging from Neem Tree; Murder Suspected

Ghazipur News: नीम के पेड़ से किशोर का शव लटका मिला, हत्या का आरोप

Sun, 17 May 2026 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Teenager's Body Found Hanging from Neem Tree; Murder Suspected
मिर्जापुर (नवापुर) गांव में के पास पेड़ से लटकते मिले शव की खबर में-------मृतक शिवम खरवार की फा
बहरियाबाद। थाना क्षेत्र के मिर्जापुर (नवापुर) बाजार स्थित यूपी बड़ौदा बैंक के पास पोखरे के किनारे शनिवार को नीम के पेड़ की टहनी में जंगली लता के फंदे के सहारे एक किशोर का शव लटकता मिला। वह शुक्रवार को एक कार्यक्रम में शामिल होने गया था, लेकिन देर रात घर नहीं लौटा। मिर्जापुर (नवापुर) निवासी व मृतक का बड़े भाई हरिओम ने बताया कि मृतक के पैर, पेट व शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट के निशान भी थे। उसने हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है, जिससे मौत का कारण स्पष्ट हो सके।
विज्ञापन

मिर्जापुर (नवापुर) निवासी हरिओम ने बताया कि उसका छोटा भाई शिवम खरवार (15) शुक्रवार की दोपहर घर से बाजार स्थित दुकान पर गया था। वहां वह शाम छह बजे तक मौजूद था। इसके बाद वह अपने एक मित्र के साथ गांव में आयोजित एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने चला गया और देर रात तक घर नहीं लौटा।
विज्ञापन

दूसरे दिन सुबह पूजा के लिए फूल तोड़ने गई गांव की एक महिला ने नीम के पेड़ की टहनी से जंगली लताओं के सहारे लटकता शिवम का शव देखा। इसके बाद घटना की जानकारी हुई। हरिओम के मुताबिक उसके छोटे भाई के पैर, पेट व शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट के निशान भी थे। शिवम मिर्जापुर के इंटर कॉलेज में कक्षा नौ का छात्र था। मां उमा देवी और पिता रामकरन के रोने-बिलखने से दरवाजे पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। थानाध्यक्ष बृजेश कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed