फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Teenager went to bathe, drowned in Gangi river, died

स्नान करने गया किशोर गांगी नदी में डूबा, मौत

Sun, 09 Aug 2020 10:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
Teenager went to bathe, drowned in Gangi river, died
भीमापार गांगी नदी से किशोर का शव बरामद होने के बाद तट पर उमड़ी ग्रामीणों की भीड़। - फोटो : GHAZIPUR
भीमापार। क्षेत्र में बहने वाली गांगी नदी के अंतर्गत जोगीबीर पुलिया से शनिवार कूदकर नहाने गए किशोर का शव रविावार को नदी किनारे बबूल के झाड़ में फंसा मिला। शव मिलने की सूचना चारो तरफ फैलते ही आसपास गांवों के सैकड़ों लोग नदी के किनारे इकट्ठे हो गए। पुलिस ने तटवर्ती मल्लाहों की मदद से शव को बाहर निकाला। उधर किशोर का शव पानी से बाहर निकालते ही वहां मौजूद परिजन रोने- बिलखने लगे और पूरा माहौल गमगीन हो गया।
विज्ञापन

सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के जगदीशपुर निवासी मनीष राम (16) पुत्र नरेश राम शनिवार की सुबह गांगी नदी में नहाने गया था। वह जोगीबीर पुलिया पर अकेले ही नहा रहा था। नदी में ज्यादा ऊपर से कूदने के कारण वह गहरे पानी में चला गया। बहुत देर हो जाने पर भी मनीष जब अपने घर नहीं पहुंचा, तब परिजनों ने उसकी खोज शुरू कर दी। देर रात तक मनीष का कहीं अता पता नहीं लगा। रविवार की सुबह नदी किनारे एक बबूल की झाड़ में फंसे शव को कुछ लोगों ने देखा। इसकी जानकारी होते ही मनीष के परिजन भी वहां पहुंच गए और ही थोड़ी ही देर बाद शव की शिनाख्त मनीष के रूप में की गई। उधर मनीष को देख परिजन चीख-पुकार करते हुए दहाड़े मारकर विलाप करने लगे। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। कोतवाल रवींद्र भूषण मौर्य ने बताया कि किसी को जरा भी अहसास नहीं था कि मनीष की मौत नहाने के दौरान हुई है। शव की शिनाख्त होने के बाद मृतक के पिता ने पुलिस को तहरीर दी है। इसके आधार पर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है।
विज्ञापन

किराने और सब्जी की दुकान चलाता था मनीष
भीमापार। जगदीशपुर निवासी मनीष राम की नदी में नहाते वक्त हुई मौत से घर वालों के साथ ही क्षेत्र के लोग भी मर्माहत हैं। शव को नदी के बाहर लाने और उसकी पहचान होने के बाद परिजनों का विलाप देख सभी की आंखे नम हो गईं। जगदीशपुर के रहने वालेनरेश राम के तीन बेटों में सबसे छोटा मनीष था। मृतक के बड़े भाई परवेश और अजय का रोते-रोते बुराहाल है। दोनों भाई छत की ढ़लाई और नवनिर्मित मकानों की सेटरिंग का काम करते हैं। साथ ही माता-पिता का सहयोग भी करते हैं। जबकि छोटा भाई मनीष अपने मकान के ही बाहरी हिस्से में किराने और सब्जी की दुकान खोलकर चलाता था। उसके पिता नरेश ने बिलखते हुए बताया कि मनीष रोज सुबह उठकर नदी के किनारे टहलने के लिए जाता था और वहीं से स्नान करने के बाद घर आकर दुकान खोलता था। मनीष की मौत के बाद उसकी मां रमावती देवी का रो -रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed