फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   teenager strangled innocent child in wake of Tantra mantra in ghazipur

Ghazipur: तंत्र-मंत्र के चक्कर में किशोरी ने मासूम का घोंटा गला, तांत्रिक के कहने पर ननिहाल में दी बलि

Sat, 21 Jan 2023 09:35 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 21 Jan 2023 09:35 PM IST
सार

गाजीपुर के मुहम्मदपुर कुसुम गांव में ननिहाल आई डेढ़ वर्ष की बच्ची आराध्या को तेल मालिश के बहाने ले गई किशोरी ने गला दबाकर हत्या कर दी और शव घर के पीछे फेंक दिया। आरोपी किशोरी मनोरोगी है। 

विज्ञापन
teenager strangled innocent child in wake of Tantra mantra in ghazipur
मासूम की मौत के बाद बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के गाजीपुर जिले से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। जिले के मुहम्मदपुर कुसुम गांव में शुक्रवार को डेढ़ वर्षीय बच्ची की हत्या तंत्र-मंत्र के चक्कर में गला घोंटकर की गई थी। इसका खुलासा हत्या की आरोपी मनोरोगी किशोरी ने ही किया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर किशोरी का चालान कर दिया।  

विज्ञापन


कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के मुहम्मदपुर कुसुम गांव निवासी महेंद्र चौहान की पुत्री सुमन चौहान अपने तीन बच्चों के साथ पिछले पांच माह से मायके में रह रही थी। शुक्रवार दोपहर में सुमन की डेढ़ वर्षीय पुत्री आराध्या को पड़ोस की एक किशोरी तेल मालिश करने के बहाने अपने घर लेकर चली गई।
विज्ञापन


सुमन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि जब मेरी पुत्री आराध्या का चार बजे तक पता नहीं चला तो मैं उसको खोजने लगी। किशोरी से पूछने पर उसने उसके बारे में बताने से इंकार कर दिया। पुत्री की तलाश करते हुए किशोरी के घर के पीछे जाकर देखा तो आराध्या मृत अवस्था में जमीन पर पड़ी हुई थी। उसके गले में फंदे का निशान लगा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुमन चौहान ने बताया कि किशोरी ने अपनी तबीयत ठीक करने के लिए तंत्र-मंत्र के चक्कर में मेरी पुत्री को गला घोंटकर मार डाला। पुलिस ने तहरीर के आधार पर किशोरी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि किशोरी ने किसी तांत्रिक के कहने पर मासूम आराध्या की गला दबाकर हत्या की। आरोपी किशोरी लंबे समय से मनोरोगी है। उसका चालान कर दिया गया है। 

घर में चल रही थी शादी की तैयारी

आराध्या की मां सुमन चौहान ने बताया कि चाचा नारद चौहान के पुत्र का शुक्रवार को तिलक था। परिवार के सभी सदस्य तैयारी में लगे थे। इसी बीच इस घटना से पूरा माहौल गमगीन हो गया। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही मृतका के पिता प्रदीप चौहान देर रात आजमगढ़ जनपद के रौनापार थाना क्षेत्र के सेठ कोली गांव के साथ कोतवाली पहुंच गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed