फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Teenager dies in road accident

Ghazipur News: सड़क दुर्घटना में किशोर की मौत

Sat, 18 Jan 2025 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Teenager dies in road accident
जोगियावीर बाबा के पास सामने से आ रहे ई-रिक्शा को देखकर घबड़ाए बाइक सवार किशोर ने अचानक ब्रेक लगा दिया।
विज्ञापन

इससे वह सड़क पर गिर गया, जबकि बाइक पर बैठा दूसरा किशोर सड़क किनारे गिरा। दोनों को सीएचसी ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया। परिवार के लोगों के मुताबिक दोनों अपनी रिश्तेदारी भतीजी के जन्मदिन मनाने के लिए केक लेकर जा रहे थे।
दिलदारनगर थाना क्षेत्र फुल्ली गांव निवासी दिनेश राय का बेटा विशाल राय (17) बाइक से अपने चचेरे भाई आशीष राय (16) के साथ शाम को घर से निकला। परिवार के लोगों के मुताबिक वह उसिया स्थित अपने रिश्तेदारी जा रहा था। जहां रिश्ते में लगने वाली भतीजे के जन्मदिन के अवसर पर शामिल होता। इसके लिए वह केक भी दिलदारनगर से खरीदा था।
विज्ञापन

लेकिन जोगियावीर बाबा के पास अचानक सामने से एक ई-रिक्शा आ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वह अचानक ब्रेक लगा दिया। इससे बाइक लेकर दोनोें गिर पड़ी। बाइक चला रहा विशाल सड़क पर गिरा और हेलमेट न लगाने के कारण उसे सिर में गंभीर चोटे आईं, जबकि आशीष सड़क किनारे ढलान पर गिरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी देते हुए दोनों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा ले गए। जहां चिकित्सकों ने विशाल को मृत घोषित कर दिया। वहीं आशीष खतरे से बाहर बताया जा रहा है। थानाध्यक्ष अशोक मिश्रा ने बताया कि घटना की जानकारी है। परिवार के लोग शव लेकर घर चले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed