फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Teenager beaten for plucking a mango, case registered

Ghazipur News: एक आम तोड़ने पर किशोर को पीटा, मुकदमा दर्ज

Wed, 03 Jul 2024 10:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2024 10:49 PM IST
विज्ञापन
Teenager beaten for plucking a mango, case registered
भांवरकोल। थाना क्षेत्र के मसोन गांव में मंगलवार को पेड़ से एक आम तोड़ने से नाराज बगीचे के मालिक ने किशोर को पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीटने की घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। पीड़ित के पिता की तहरीर पर पुलिस ने देर शाम बगीचा मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। बुधवार को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
विज्ञापन

मसोन गांव निवासी अनिल यादव साइकिल से कहीं जा रहा था। वह एक बगीचे के पास से गुजर रहा था तो पेड़ पर पका आम देखकर साइकिल खड़ा करके ईंट चलाने लगा। आम तोड़ने के बाद जैसे ही वह जाने लगा बगीचा मालिक चंद्रजीत वहां पहुंच गया और उसे लाठी से पीटने लगा। ग्रामीणों ने उसे किसी तरह बचाया। इधर उसके मारने पीटने की घटना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी बागीचे मालिक चंद्रजीत को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है। किशोर को उपचार के लिए मेडिकल कालेज अस्पताल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed