{"_id":"6aa0613499da1069ca05cea2","slug":"teenage-girl-climbs-tower-insisting-on-marrying-her-boyfriend-comes-down-after-an-hour-and-a-quarter-ghazipur-news-c-313-1-svns1007-159763-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: प्रेमी से शादी करने की जिद में टावर \nपर चढ़ी किशोरी, सवा घंटे बाद उतरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: प्रेमी से शादी करने की जिद में टावर पर चढ़ी किशोरी, सवा घंटे बाद उतरी
विज्ञापन
Photo Title
कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के खजुआ गांव में मंगलवार दोपहर में 17 वर्षीय किशोरी प्रेमी से शादी की जिद में एक निजी टावर पर चढ़ गई। जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। कासिमाबाद क्षेत्राधिकारी अनुभव राजर्षि और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार त्रिपाठी ने किशोरी को समझाने का प्रयास किया। करीब सवा घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस उसे सुरक्षित नीचे उतारने में सफल रही। घटना की जानकारी मिलने के बाद युवक पक्ष के परिजन घर छोड़कर चले गए।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे खजुआ गांव स्थित निजी टावर पर किशोरी के चढ़ने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम काफी देर तक किशोरी को समझाती रही।
किशोरी ने बताया कि वह गंगौली गांव निवासी एक युवक से प्रेम करती है और उससे शादी करना चाहती है।
पुलिस ने किशोरी के परिजनों को मौके पर बुलाकर समझाया कि अभी उसकी उम्र पढ़ाई करने की है और वह नाबालिग है। इसके बाद किशोरी को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।