फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Teen dies after being crushed by truck, jammed

ट्रक से कुचलकर किशोर की मौत, जाम

Thu, 29 Oct 2020 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2020 11:23 PM IST
विज्ञापन
Teen dies after being crushed by truck, jammed
दुल्लहपुर। थाना क्षेत्र के जफरपुर गांव के पास गाजीपुर-आजमगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बृहस्पतिवार की शाम छह बजे ट्रक से कुचलकर एक किशोर की मौत हो गई। जब तक आस-पास के लोग मौके पर पहुंचते चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। इधर घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने शव सड़क के किनारे रख जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ग्रामीणों को समझाने में जुटी रही, लेकिन वे उच्चाधिकारियों को मौके पर बुलाने और मुआवजे की मांग पर अड़े रहे। डेढ़ घंटे बाद पहुंचे एसडीएम सूरज कुमार यादव ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया तब-जाकर पुलिस शव पोस्टमार्टम के लिए भेज पाई। गांव निवासी हिमांशु राजभर (16) धान काटने के बाद बड़ागांव चट्टी पर सामान खरीद के वापस लौट रहा था। तभी आगे साइकिल खड़ा कर किसी कार्य से रुका। इसी दौरान दुल्लहपुर से गाजीपुर की तरफ जा रही तेज रफ्तार ट्रक किशोर को कुचलते हुए आगे बढ़ गई। हादसे के बाद जब तक आस-पास के लोग मौके पर पहुंचते चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी, लेकिन वह आधे घंटे बाद तक नहीं पहुंची। ऐसे में आक्रोशित होकर ग्रामीणों ने सड़क पर शव रख जाम लगा दिया। मृतक के पिता हरीनाथ राजभर रेलवे में कर्मचारी हैं और वाराणसी में तैनात हैं। इधर घटना स्थल पर पहुंची मां सुनीता देवी बच्चे के शव को देखकर दहाड़े मारकर रोने-बिलखने लगी। नाराज ग्रामीणों द्वारा जाम लगाने से दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। सूचना पर पहुंचे एसडीएम सूरज कुमार यादव और सीओ सुरेश शर्मा ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। तब जाकर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed