फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Teeka Utsav celebrated at 76 health centers in the district

जिले के 76 स्वास्थ्य केंद्रों पर मनाया गया टीका उत्सव

Sun, 11 Apr 2021 09:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 09:55 PM IST
विज्ञापन
Teeka Utsav celebrated at 76 health centers in the district
कोविड-19 विशेष टीका उत्सव में एक महिला को वैक्सीन लगाते स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। कोविड-19 टीका उत्सव का शुभारंभ रविवार को जिले के 76 स्वास्थ्य केंद्रों पर हुआ। इसमें 45 वर्ष से ऊपर के लोग टीकाकरण कराकर ऐतिहासिक पल के गवाह बने। टीका उत्सव पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लिखा पत्र भी आमजन को पढ़कर सुनाया गया।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. उमेश कुमार ने बताया कि कोविड-19 का टीका एक दिन पूर्व बहुत सारे स्वास्थ्य केंद्रों पर खत्म हो गया था। फिर भी विभाग स्वास्थ्य कर्मियों की हौसलाअफजाई करता रहा। इस टीका उत्सव के शुरू होने से पूर्व जिले को 15000 टीके के डोज मिल गए हैं। इसका वितरण सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर कोल्ड चेन के माध्यम से करा दिया गया है। प्रधानमंत्री के पत्र में लिखा था कि मैं देशवासियों से आग्रह करता हूं कि वे चार बातों का पालन करें। पहला जिन लोगों को टीका लगवाने में मदद की जरूरत है, उनकी सहायता करें। दूसरा कोविड-19 के उपचार में लोगों की मदद करें। तीसरा मास्क पहनें तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें और अगर कोई व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया जाता है तो क्षेत्र में लघु-कंटेनमेंट जोन बनाएं। टीका उत्सव को लेकर प्रधानमंत्री की ओर से जारी अपील में कहा गया है कि यह कोरोना वायरस संक्रमण के खिलाफ एक तरह से दूसरी जंग है। उन्होंने इस दौरान व्यक्तिगत स्वच्छता के साथ-साथ सामाजिक स्वच्छता पर भी ध्यान देने को कहा। एक बार फिर से दवाई भी, कड़ाई भी की अपील करते हुए पीएम ने कहा कि जब तक आवश्यकता न हो, घरों से बाहर न निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed