{"_id":"5dbaf0458ebc3e93ae3f4fb5","slug":"teasing-of-students-in-ghazipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरेराह पांच युवकों ने छात्राओं से की छेड़खानी और जमीन पर पटका, महिलाओं ऐसे बचाई इज्जत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरेराह पांच युवकों ने छात्राओं से की छेड़खानी और जमीन पर पटका, महिलाओं ऐसे बचाई इज्जत
Thu, 31 Oct 2019 08:01 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 31 Oct 2019 08:01 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार को दिनदहाड़े स्कूल से घर लौट रही एक समुदाय की छात्राओं से दूसरे समुदाय के पांच युवक छेड़खानी करने लगे। खेत में काम कर रही महिलाओं के ललकारने पर युवक भाग निकले। आक्रोशित लोगों ने गिरफ्तार की मांग को लेकर औड़िहार-चंदवक मार्ग को जाम कर दिया। पुलिस ने समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया।
पीड़िता छात्राओं के पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर दो आरोपियों को गिफ्तार कर लिया। इस घटना को लेकर गांव में तनाव व्याप्त हो गया। एक बस्ती की तीन छात्राएं गुरुवार को दिन में गंगा इंटर कालेज सरवनपुर से परीक्षा देकर घर लौट रही थी। इसी दौरान करीब 12 बजे थाना से एक किलोमीटर की दूरी पर दूसरे समुदाय के पांच युवक छात्राओं पर फब्तियां कसते हुए छेड़खानी करने लगे।
इस पर छात्राएं भागने लगी तो उन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया और जमीन पर पटक दिया। इस पर छात्राएं चीख-पुकार करने लगीं। उनकी आवाज सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रही कुछ महिलाएं हाथों में हंसिया और लाठी लेकर युवकों को ललकारते हुए मौके की तरफ दौड़ पड़ी। अपने को घिरा देख युवक मौके से फरार हो गए। छात्राएं घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
इसके बाद आक्रोशित दर्जनों औड़िहार-चंदवक मार्ग पर पहुंचे और जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। आक्रोशित ग्रामीण हो-हल्ला करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। मौके पर पीड़ित छात्रों के परिजनों ने तहरीर दी। पुलिस ने शीघ्र गिरफ्तार का आश्वासन देकर आधा घंटा बाद जाम समाप्त कराया। इस घटना को लेकर गांव में तनाव व्याप्त हो गया।
इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष फूलचंद्र राम ने बताया पीड़ित दो छात्राओं के पिता की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ नामजद छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनका चालान कर जेल भेजा जाएगा। तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है, उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बताया कि गांव में शांति व्यवस्था कायम है।