फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Teasing of students in ghazipur

सरेराह पांच युवकों ने छात्राओं से की छेड़खानी और जमीन पर पटका, महिलाओं ऐसे बचाई इज्जत

Thu, 31 Oct 2019 08:01 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 31 Oct 2019 08:01 PM IST
विज्ञापन
Teasing of students in ghazipur
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
गाजीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार को दिनदहाड़े स्कूल से घर लौट रही एक समुदाय की छात्राओं से दूसरे समुदाय के पांच युवक छेड़खानी करने लगे। खेत में काम कर रही महिलाओं के ललकारने पर युवक भाग निकले। आक्रोशित लोगों ने गिरफ्तार की मांग को लेकर औड़िहार-चंदवक मार्ग को जाम कर दिया। पुलिस ने समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन


पीड़िता छात्राओं के पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर दो आरोपियों को गिफ्तार कर लिया। इस घटना को लेकर गांव में तनाव व्याप्त हो गया। एक बस्ती की तीन छात्राएं गुरुवार को दिन में गंगा इंटर कालेज सरवनपुर से परीक्षा देकर घर लौट रही थी। इसी दौरान करीब 12 बजे थाना से एक किलोमीटर की दूरी पर दूसरे समुदाय के पांच युवक छात्राओं पर फब्तियां कसते हुए छेड़खानी करने लगे।
विज्ञापन


इस पर छात्राएं भागने लगी तो उन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया और जमीन पर पटक दिया। इस पर छात्राएं चीख-पुकार करने लगीं। उनकी आवाज सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रही कुछ महिलाएं हाथों में हंसिया और लाठी लेकर युवकों को ललकारते हुए मौके की तरफ दौड़ पड़ी। अपने को घिरा देख युवक मौके से फरार हो गए। छात्राएं घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद आक्रोशित दर्जनों औड़िहार-चंदवक मार्ग पर पहुंचे और जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। आक्रोशित ग्रामीण हो-हल्ला करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। मौके पर पीड़ित छात्रों के परिजनों ने तहरीर दी। पुलिस ने शीघ्र गिरफ्तार का आश्वासन देकर आधा घंटा बाद जाम समाप्त कराया। इस घटना को लेकर गांव में तनाव व्याप्त हो गया।


इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष फूलचंद्र राम ने बताया पीड़ित दो छात्राओं के पिता की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ नामजद छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनका चालान कर जेल भेजा जाएगा। तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है, उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बताया  कि गांव में शांति व्यवस्था कायम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed