फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Teasing an angry woman after a fight with her husband

Ghazipur News: पति से झगड़ा कर नाराज होकर जा रही महिला से छेड़खानी

Mon, 06 Jan 2025 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Teasing an angry woman after a fight with her husband
जमानिया। पति से झगड़ा करने के बाद नाराज होकर जा रही महिला को एक प्रधान अपने दो साथियों के साथ उठा ले गया। आरोप है कि पुल पर अंधेरे में ले जाकर महिला के साथ गंदी हरकत करने लगे। पीड़िता ने घटना की जानकारी पुलिस को दी तो आरोेपी घर पहुंचकर धमकी देने लगा। पुलिस ने मामले में जांच-पड़ताल के बाद आरोपी प्रधान समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

29 दिसंबर 2024 की शाम करीब 7 बजे महिला का अपने पति से झगड़ा हुआ था। महिला नाराज गांव के बाहर से जा रही थी। आरोप है कि इसी दौरान ग्राम प्रधान और दो लोग वहां पहुंचे। महिला को रोककर पूछने लगे कि कहा जा रही हो। आरोप है कि जवाब नहीं देने पर प्रधान महिला को जबरदस्ती अपनी बाइक पर बैठाकर कुछ दूर ले गया। गंगा पुल पर अंधेरा व सुनसान देखकर महिला के साथ गंदी हरकत करने लगा। शोर मचाते हुए महिला भागी तो प्रधान के साथ मौजूद दोनों व्यक्तियों ने कहा कि कहां जा रही हो, इस बात की सूचना कहीं पर दी तो तुम्हें जिंदा नहीं छोड़ेंगे। तुम्हारा गंदा वीडियो बनाकर गांव में बदनाम कर देंगे। महिला ने जमानिया थाने पर शिकायत दर्ज कराई। आरोप है कि आरोपियों को इसकी खबर लग गई। तीनों उसके घर जाकर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता का आरोप है कि ग्राम प्रधान के दबाव से रिपोर्ट नहीं लिखी जा रही थी। उच्चाधिकारियों से शिकायत के बाद पुलिस ने शनिवार को मुकदमा दर्ज किया। जमानिया कोतवाल अशेष नाथ सिंह ने बताया कि जांच के बाद तहरीर के आधार पर प्रधान समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed