फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Team sent to remove encroachment faces opposition; video of women striking with sticks shared.

Ghazipur News: कब्जा हटाने गई टीम का विरोध, महिलाओं ने डंडा मारने का वीडियो साझा किया

Mon, 06 Jul 2026 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Team sent to remove encroachment faces opposition; video of women striking with sticks shared.
सब्बलपुर गांव में भूमि से कब्जा हटवाने पहुंचे तहसीलदार राम नरायन वर्मा पर डंडा ताने महिला। स्रो
जमानिया (गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के सब्बलपुर गांव में रविवार को लोक निर्माण विभाग की जमीन से अवैध कब्जा हटवाने और जांच करने पहुंचे तहसीलदार को महिलाओं के भारी विरोध का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

नोकझोंक ऐसी हुई कि तहसीलदार एक होमगार्ड के जवान का डंडा लेकर महिलाओं के तरफ तान रहे हैं, तो दूसरी तरफ एक महिला भी तहसीलदार को डंडा दिखा रही है।
इसका वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो की संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करती है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि अतिक्रमण स्थल पर महिलाओं की भारी भीड़ जमा है।
विज्ञापन

विवाद बढ़ने पर एक तरफ जहां तहसीलदार हाथ में डंडा दिखाकर लोगों को शांत कराने और पीछे हटने की हिदायत दे रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ से आक्रोशित महिलाएं भी हाथ में लाठी-डंडा लेकर तहसीलदार को दिखा रही हैं और डटकर विरोध कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक तनातनी का माहौल बना रहा। तहसीलदार रामनरायन वर्मा ने बताया कि वह सब्बलपुर गांव निवासी बचीया देवी की एक शिकायत पर जांच करने के लिए टीम के साथ पहुंचे थे।
शिकायतकर्ता का आरोप था कि कुछ लोगों द्वारा लोक निर्माण विभाग की सरकारी भूमि पर अवैध रूप से अतिक्रमण कर लिया गया है। शिकायतकर्ता महिला का खेत पीछे है, ऐसे में अवैध अतिक्रमण के कारण उसे मुख्य सड़क तक पहुंचने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने बताया कि मौके पर अचानक महिलाओं की संख्या बहुत अधिक हो गई और माहौल बिगड़ता देख सुरक्षा के दृष्टिगत राजस्व टीम को बिना कार्रवाई किए ही वहां से लौटना पड़ा।

तहसीलदार रामनरायन वर्मा ने बताया कि शिकायतकर्ता की शिकायत पर मौके पर पहुंचे थे। जहां अचानक महिलाएं पहुंच गईं और विरोध करने लगी। बिना कार्रवाई के ही टीम के साथ लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed