{"_id":"68682a7170f752d91a0717ac","slug":"teachers-union-officials-met-mps-and-mlas-ghazipur-news-c-313-1-svns1019-135366-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: सांसद और विधायकों से मिले शिक्षक संघ के पदाधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: सांसद और विधायकों से मिले शिक्षक संघ के पदाधिकारी
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद/नंदगंज। प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को सांसद एवं विधायकों से मुलाकात कर उन्हें पत्रक सौंपा। इसमें पेयरिंग के नाम पर हजारों विद्यालयों को बंद करने के प्रदेश सरकार के निर्णय को रुकवाने की मांग की।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार यादव के नेतृत्व में प्राथमिक शिक्षकों ने यूसुफपुर फाटक स्थित आवास पर पहुंच कर सपा सांसद अफजाल अंसारी, मुहम्मदाबाद के विधायक सुहैब अंसारी मन्नू को पत्रक दिया।
कहा कि पेयरिंग के आधार पर प्राथमिक विद्यालयों को बंद कर देने से जहां गरीबों के बच्चे शिक्षा प्राप्त करने से वंचित हो जाएंगे। वहीं हजारों रसोइया बेरोजगार हो जाएंगे।
विज्ञापन
एक ओर शिक्षकों एवं विद्यालयों की समस्याओं का निराकरण नहीं हो रहा है वहीं दूसरी ओर पेयरिंग के नाम पर हजारों विद्यालयों को बंद किया जा रहा है।
पत्रक देने वालों में वरिष्ठ ज़िला उपाध्यक्ष आनंद प्रकाश यादव, उपाध्यक्ष राजीव कुमार ओझा, ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. मनोहर सिंह यादव, राजेश यादव आदि अध्यापक शामिल थे।
शिक्षक संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने सैदपुर के विधायक अंकित भारती को उनके आवास रामपुर मांझा में ज्ञापन दिया। विधायक ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि इस ज्वलंत मुद्दे को हम मुख्यमंत्री के पास एवं नेता प्रतिपक्ष के माध्यम से सदन में जोरदार तरीके से उठाएंगे।
इस मौके पर जिला मंत्री इसरार अहमद सिद्दीकी, ब्लाॅक अध्यक्ष सैदपुर कमलेश यादव, ब्लाॅक मंत्री धनंजय यादव, ब्लाॅक अध्यक्ष देवकली दीपक प्रसाद जायसवाल आदि मौजूद थे।