फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Teachers should emphasize on skill development: Deputy Director of Education

शिक्षण कौशल विकास पर शिक्षक दें जोर: उप शिक्षा निदेशक

Tue, 02 Jun 2020 09:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
Teachers should emphasize on skill development: Deputy Director of Education
औड़िहार। जिले में विगत 14 दिनों से संचालित ऑनलाइन लर्निंग असेसमेंट वेबीनार का समापन सोमवार को डायट के उप शिक्षा निदेशक सोमारू प्रधान ने किया। मुख्य अतिथि के तौर पर बोलते हुए उन्होंने शिक्षकों का उत्साहवर्द्धन एवं मार्गदर्शन करते हुए कहा कि जो शिक्षक ट्रेनिंग से जुड़े रहे वे अपने विद्यालयों में लर्निंग असेसमेंट का बेहतर ढंग से प्रयोग कराना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शिक्षक लर्निंग आउटकम की आगामी परीक्षाओं को देखते हुए स्टूडेंट असेसमेंट टेस्ट-2 से संबंधित पठन सामग्री को अन्य शिक्षकों के साथ साझा करें। उन्होंने शिक्षण कौशल विकास पर विशेष बल देने को कहा। इस अवसर पर उपस्थित बस्ती जिले के राष्ट्रपति अवार्डी शिक्षक डॉ. सर्वेश मिश्रा ने कहा कि सरकार की योजना है कि जब तक लॉकडाउन चल रहा है तब तक सभी शिक्षक अवकाश का सदुपयोग करके शिक्षण कौशल को निखारें और तकनीकी रूप से खुद को तैयार करें। कार्यक्रम का शुभारंभ रचना श्रीवास्तव ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर किया। इसके बाद फईजा बी, प्रतिभा सिंह, प्रियंका यादव, रितु श्रीवास्तव, संतोष कुशवाहा, सत्यप्रकाश सिंह, कविता तिवारी, सुशीला, पुष्पा ठाकुर और सुमन सिंह ने प्रशिक्षण के एक-एक दिन की उपलब्धि को उप शिक्षा निदेशक के सामने प्रस्तुत किया। तकनीकी सहायक के रूप में सौरभ सिंह एवं सत्यप्रकाश सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। असेसमेंट वेबिनार में 36 शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। यह कार्यक्रम एसआईईटी की निदेशक ललिता प्रदीप एवं एडुलीडर डॉ. सर्वेश मिश्रा के निर्देशन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन सरोज भारती ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed