फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Tax levied on traders by NAP will be refunded

Ghazipur News: नप की ओर से व्यापारियों पर लगा टैक्स होगा वापस

Thu, 06 Jul 2023 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jul 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
Tax levied on traders by NAP will be refunded
नगर पंचायत दिलदारनगर की ओर से व्यापारियों के ऊपर लगाए गए 141 व्यवसायिक टैक्स वापस ले लिए जाएंगे, जिससे व्यापारियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

टैक्स को लेकर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने विगत दिनों बैठक करके काफी विरोध जताया था। इस टैक्स को वापस लिए जाने के लिए अधिशासी अधिकारी को पत्रक सौंपा था। व्यापारियों ने एक सप्ताह का समय देते हुए आंदोलन की चेतावनी दी थी। इसी कड़ी में नगर पंचायत अध्यक्ष अविनाश जायसवाल की उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ वार्ता हुई। नगर पंचायत अध्यक्ष ने व्यापारियों की बातों को मानते हुए कहा कि आगामी बोर्ड की बैठक में इस टैक्स को खारिज कर दिया जाएगा। अध्यक्ष के इस निर्णय पर व्यापारियों ने काफी हर्ष व्यक्त कर इसका स्वागत किया। इस संदर्भ में नगर पंचायत अध्यक्ष अविनाश जायसवाल ने बताया कि बृहस्पतिवार को टैक्स को लेकर व्यापारियों के साथ एक बैठक की गई है। कई बिंदुओं पर विचार विमर्श करते हुए आपसी सहमति बनाई गई। आगामी 29 तारीख को टैक्स को लेकर व्यापारियों के हित को दृष्टिगत रखते हुए निर्णय लिया जाएगा। इस बैठक में सेवराई तहसील प्रभारी दिनेश अकेला, अध्यक्ष गोपाल वर्मा, महामंत्री वसीम राइनी, कोषाध्यक्ष जितेंद्र चौरसिया, युवा व्यापार मंडल महामंत्री विकास अग्रहरि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed