Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Tata has begun work on establishing a Centre of Excellence

Ghazipur News: टाटा ने शुरू किया सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाने का काम

Sat, 07 Nov 2026 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Tata has begun work on establishing a Centre of Excellence
राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में निर्माणाधीन सेंटर ऑफ एक्सीलेंस। स्रोत- कॉलेज
गाजीपुर। युवाओं को कौशल विकास के माध्यम से बेहतर भविष्य प्रदान करने के उद्देश्य से राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थानों को सेंटर आफ एक्सीलेंस में बदला जा रहा है। इस पहल के तहत, पहले चरण में चयनित गाजीपुर के राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान में टाटा टेक्नोलॉजी लिमिटेड (टीटीएल) की ओर से निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। यहां आधुनिक मशीनों और डिजिटल प्रशिक्षण सुविधाओं से छात्रों को उच्च गुणवत्ता की तकनीकी शिक्षा मिलेगी।
विज्ञापन

शहर से सटे राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज की स्थापना वर्ष 1991 में हुई थी। वर्तमान में यहां एग्रीकल्चरल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और मैकेनिकल इंजीनियरिंग जैसे तीन ट्रेड संचालित हैं। इन संस्थानों को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में बदलने का मुख्य उद्देश्य डिप्लोमा सेक्टर के छात्रों को गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा देना, उनके प्लेसमेंट को बेहतर बनाना और उन्हें स्टार्टअप तथा उद्यमिता के लिए तैयार करना है। इस परियोजना के तहत, इलेक्ट्रिक वाहन तकनीक, थ्रीडी प्रिंटिंग और इंडस्ट्रियल रोबोटिक्स जैसे नए क्षेत्रों के इंजीनियर तैयार करने पर जोर दिया जाएगा।
विज्ञापन

राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्रधानाचार्य विवेक कुमार ने बताया कि टीटीएल की ओर से सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है और लगभग 30 प्रतिशत से अधिक कार्य पूरा हो गया है। इस कार्य में सिविल कार्य के लिए उप्र विधायन एवं निर्माण सहकारी संघ लि.(पैकफेड) वाराणसी को नामित किया गया है। सिविल कार्य के लिए 706 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन ट्रेड में 479 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत
गाजीपुर। वर्तमान समय में काॅलेज में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, एग्रीकल्चरल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग ट्रेड संचालित हो रहे हैं। तीन वर्ष के इन कोर्सों में 479 छात्र-छात्राएं प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। इनमें एग्रीकल्चरल इंजीनियरिंग में 61, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में 212 और मैकेनिकल इंजीनियरिंग में 206 छात्र अध्ययनरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed