फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Targeted on government regarding unemployment and inflation

Ghazipur News: बेरोजगारी, महंगाई को लेकर साधा सरकार पर निशाना

Fri, 07 Feb 2025 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Targeted on government regarding unemployment and inflation
उत्तर प्रदेश किसान सभा की मुहम्मदाबाद ब्लॉक कमेटी की बैठक शुक्रवार को छत्तरपुर ग्राम सभा अंतर्गत शिव मंदिर परिसर में हुई। इस मौके पर अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय सचिव पूर्व विधायक राजेंद्र यादव ने कहा कि बेरोजगारी, महंगाई से जनता त्रस्त है। सरकार इस समस्या पर ध्यान नहीं दे रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार बजट में मिडिल क्लास के लोगों को आयकर में छूट देकर अपनी पीठ थपथपा रही है। वहीं शिक्षा, स्वास्थ्य एवं कृषि बजट पर ध्यान नहीं दिया। इससे किसान, मजदूर और जिले के लोगों में हताशा और निराशा व्याप्त है। संगठन को मजबूत करने के लिए किसान सभा ने जिले में 500 ग्रामीण कमेटी बनाने का लक्ष्य रखा है। उत्तर प्रदेश किसान सभा के जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा ने संगठन को गतिशील बनाने की अपील की।
विज्ञापन

इस मौके पर छत्तरपुर ग्राम पंचायत के पदाधिकारियों का चुनाव हुआ, जिसमें अंबिका यादव पूर्व प्रधान संरक्षक, रामअवध यादव अध्यक्ष, रामनिवास राम उपाध्यक्ष, जंगबहादुर यादव मंत्री, ओमप्रकाश यादव कोषाध्यक्ष और हवलदार यादव मीडिया प्रभारी बनाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में राजदेव यादव, रामकेर यादव, घूरा यादव, मैनेजर राम, दीना सिंह, रामअवतार शर्मा, कैलाश यादव, मुन्ना गिरी, सुरेंद्र यादव, गोपाल यादव, मुसाफिर यादव, रविंद्र कुशवाहा आदि ने विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता रामदेव यादव और संचालन बृजलाल यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed