फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Tamsa Memo stood near Sultanpur village for two hours due to engine failure

Ghazipur News: इंजन मंे खराबी से सुल्तानपुर गांव के पास दो घंटे खड़ी रही तमसा मेमो

Mon, 26 May 2025 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 May 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Tamsa Memo stood near Sultanpur village for two hours due to engine failure
मऊ से चली अप तमसा मेमो स्पेशल पैसेंजर ट्रेन (गाड़ी नंबर 65109) के इंजन में रविवार को तकनीकी खराबी आ गई। दुल्लहपुर स्टेशन से पहले सुल्तानपुर गांव के पास ट्रेन दो घंटे तक खड़ी रही।
विज्ञापन

इससे 15104 डाउन वाराणसी-गोरखपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस, जखनिया स्टेशन पर लिच्छवी एक्सप्रेस और मऊ में काशी दादर एक्सप्रेस और छपरा-वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस खड़ी रही। इसके अलावा भी कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ। रेलवे क्रॉसिंग बंद होने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। इससे लोगों को परेशानी हुई।
विज्ञापन

स्टेशन मास्टर राजेश प्रसाद ने बताया कि गाड़ी नंबर 65109 अप तमसा मेमो स्पेशल पैसेंजर ट्रेन सुबह मऊ से दुल्लहपुर आ रही थी। सुल्तानपुर गांव के पास सुबह 7.03 बजे अचानक ट्रेन रुक गई। यात्रियों ने लोकोपायलट से पूछताछ की। लोकोपायलट ट्रेन के इंजन में तकनीकी खराबी की बात बताई। लोकोपायलट और गॉर्ड की इसकी सूचना वाराणसी कंट्रोल व स्थानीय रेलवे स्टेशन को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मऊ से सुबह 8.26 बजे नया इंजन आया। करीब नौ बजे तमसा मेमो स्पेशल पैसेंजर ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई। इसके बाद विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर खड़ी ट्रेनें गंतव्य की ओर रवाना की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed