Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Talked to SDM, lawyer will return to work from tomorrow

Ghazipur News: एसडीएम से हुई बात, कल से काम पर लौटेंगे वकील

Mon, 23 Jan 2023 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jan 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Talked to SDM, lawyer will return to work from tomorrow
कासिमाबाद स्थानीय तहसील के एक अधिवक्ता पर लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम के तहत पूर्व में किए गए मुकदमे से नाराज अधिवक्ताओं के कार्य बहिष्कार को समाप्त करने के लिए सोमवार को वकीलों की उपजिलाधिकारी वीर बहादुर यादव की बैठक हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि दोनों पक्ष इस मामले को हल करने में सहयोग करें। वार्ता के बाद सभी अधिवक्ताओं ने बुधवार से काम पर लौटने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

तहसील के अधिवक्ता सुधीर कुमार रामगढ़ गांव के निवासी हैं। जनवरी के प्रथम सप्ताह में इनके अलावा जमुना पुत्र राम सोच एवं बालेश्वर पुत्र जोड़ी के खिलाफ लेखपाल राधेश्याम यादव के द्वारा लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम के तहत कासिमाबाद कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया था। मुकदमे की जानकारी होते ही तहसील के अधिवक्ताओं में आक्रोश बढ़ गया और प्रस्ताव पास कर सभी न्यायालयों का कार्य बहिष्कार कर दिया था।
विज्ञापन

इसके बाद उपजिलाधिकारी वीर बहादुर यादव एवं अधिवक्ताओं के बीच तीन बार बैठक की गई। फिर भी कोई नतीजा नहीं निकल सका। सोमवार को एक बार फिर उप जिलाधिकारी बीर बहादुर यादव ने सभी अधिवक्ताओं की बैठक कर काम पर लौटने की अपील किया। उन्होंने कहा कि न्यायालय नहीं चल रहा है जिससे सभी वादकारी लौट जा रहे हैं। इस पर अधिवक्ताओं ने कहा कि एक छोटा से मुकदमे पर अभी तक कोई निर्णय नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने तहसील के अधिकारियों पर लेखपाल की कार्रवाई पर सहमति जताने का आरोप लगाते हुए कहा कि अधिकारी चाहे तो मामला तुरंत समाप्त हो सकता है। काफी जद्दोजहद के बाद यह निर्णय निकला कि सोमवार को तहसीलदार जया सिंह रामगढ़ गांव जाकर स्थिति का जायजा लेंगी और दो दिन में समस्या का हल निकाल लिया जाएगा।

उसके बाद अधिवक्ताओं ने अधिकारियों से बुधवार को काम पर लौटने का आश्वासन दिया। इस मौके पर तहसीलदार जया सिंह, नायब तहसीलदार अनुराग यादव, विनोद सिंह, संजय तिवारी, तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रवि प्रकाश तिवारी, सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय कुमार श्रीवास्तव, संतोष कुमार, अनुज कुमार पांडेय, नील गगन, योगेंद्र यादव सहित सभी अधिवक्ता मौजूद रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed