{"_id":"64d142532fa768db5c0061d4","slug":"taking-the-name-of-shiva-thousands-of-devotees-reached-mahahar-dham-ghazipur-news-c-313-1-svns1019-1731-2023-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: लेते शिव का नाम हजारों श्रद्धालु पहुंचे महाहर धाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: लेते शिव का नाम हजारों श्रद्धालु पहुंचे महाहर धाम
विज्ञापन
सोमवार को शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के शिव मंदिरों में दिन भर दर्शन-पूजन की धूम रही। भोर से शुरू हुआ जलाभिषेक एवं पूजन-अर्चन का सिलसिला देर शाम तक जारी रहा। महाहर धाम में पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर देवाधिदेव से परिवार के मंगल की कामना की। भक्तों की ओर से ओम नमः शिवाय एवं हर-हर महादेव का जयकारा दिन भर गुंजायमान रहा।
भोर से ही शिव भक्तों के आसपास के मंदिरों पर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। शहर के मिश्रबाजार स्थित प्राचीन शिवमंदिर, महुआबाग, लाल दरवाजा, चीतनाथ, नवापुरा, बड़ा महादेवा सहित अन्य शिव मंदिरों पर बड़ी संख्या में महिलाओं एवं पुरुषों ने दूध अर्पित कर एवं जलाभिषेकर भोलेनाथ का विधिवत पूजन-अर्चन किया।
इस दौरान हर-हर महादेव के जयकारा से वातावरण शिवमय बना रहा। मरदह:गाजीपुर शहर स्थित घाट से गंगा जल भरकर शिव भक्त महाहर धाम पहुंचे। जलाभिषेक के लिए काफी लंबी कतार लगी थी। बाबा के दर्शन के लिए भक्तों को कतार में खड़े रहना पड़ा। हजारों शिवभक्तों ने त्रिनेत्रधारी को जलाभिषेक कर उनसे परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन
इस मौके पर मंदिर समिति के विरेंद्र सिंह, रामवचन सिंह, सचिंद्र सिंह, बृजेश सिंह, प्रवीण पटवा, अभिषेक सिंह, सुनील सिंह, रामप्यारे गोड़, चंदन मद्धेशिया, सत्यम सिंह, धनंजय सिंह, मंजीत वर्मा, मनोज सिंह, अतीश वर्मा आदि मौजूद थे। करीमुद्दीनपुर: क्षेत्र के सभी शिव मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का दर्शन-पूजन कर जलाभिषेक किया।
जमानिया: बाबा महेश्वर नाथ मंदिर में दिन भर पूजन-अर्चन का सिलसिला बना रहा। देवकली:बाबा चौमुखनाथ धाम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भांग, धतूरा, बेलपत्र, पुष्प आदि चढा़कर जलाभिषेक किया। श्रद्धालु हर-हर महादेव और बोल बम का जयघोष कर रहे थे। इसके अलावा देवकली, पियरी, देवचंदपुर, बासूचक, रामपुर मांझा, नारी पचदेवरा, बासूपुर, भितरी, मौधिया, पहाड़पुर, जेवल, मुड़ियार, महीचा, चकेरी आदि गांव स्थित शिव मंदिर में जल चढा़ने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ रही।
इसके अलावा मुहम्मदाबाद, औड़िहार, भांवरकोल, खानपुर, नंदगंज, करंडा, सादात, भीमापार सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों के शिव मंदिरों में देवाधिदेव के पूजन-अर्चन की धूम रही। मंदिरों में बजने वाले घंट-शंख की ध्वनि से आसपास का वातावरण शिवमय बना रहा। इस दौरान सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
कांवड़ियों ने किया प्रसाद ग्रहण
जमानिया। नगर के कस्बा बाजार स्थित यमदग्नि-परशुराम गंगा घाट पर सोमवार पर दूर-दराज से जल भरने आए कांवड़ियों की सुविधा के लिए रविवार की देर शाम मां गंगा उत्तर वाहिनी पूजा एवं सेवा समिति के तत्वावधान में भंडारा का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. रविरंजन ने भंडारा का शुभारंभ कर कांवड़ियों को प्रसाद का वितरण किया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष कमलचंद्र बाबाजी, जयराम गुप्ता, वेंकटेश्वर जायसवाल, सोनू पटवा, सोनू गुप्ता, सागर वर्मा, सतीश वर्मा, हर्षित चौधरी, भोलू गुप्ता, सुभाष चौरसिया, बलबीर सिंह, अभिषेक, प्रमोद यादव, सागर चौधरी, डब्लू गुप्ता, मोहन वर्मा सहित कई लोग मौजूद थे। संवाद