फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Taking a dip in the Ganges teen

गंगा में नहा रहा िकशोर डूबा

Thu, 19 Nov 2015 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर Updated Thu, 19 Nov 2015 12:47 AM IST
विज्ञापन
Taking a dip in the Ganges teen
थाना क्षेत्र के लोहारपुर गांव में बुधवार की सुबह दोस्तों के साथ गंगा नदी में नहाने गया एक किशोर डूब गया। घंटो की मशक्कत के बाद जाल के सहारे शव मिला। जिससे पुलिस ने पंचनाने के बाद परिवार वालों को सौंप दिया।
विज्ञापन


लोहारपुर गांव निवासी विरेंद्र यादव का पुत्र शिवम यादव (14 वर्ष) अपने दो भाइयों में दूसरे नंबर पर था। वह कक्षा-7 में पढ़ता था। सुबह अपने दोस्तों के साथ गंगा नदी में नहाने के लिए घर से निकला था।
विज्ञापन


सुबह करीब 6 बजे नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया। उसे डूबता देख साथियों ने शोर मचा कर मदद की गुहार लगाई। जब तक लोग वहां पहुंचत शिवम डूब चुका था।

घबराए दोस्तों ने परिवार वालों को खबर दी तो वह बदहवास से नदी पर पहुंचे।  जानकारी हुई तो ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

खबर मिलते ही सीओ मुहम्मदाबाद मनमोहन पांडेय, उपजिलाधिकारी त्रिभुवन विश्वकर्मा मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जाल डलवाकर शिवम की तलाश शुरू कराई। दोहपर 12 बजे शिवम का शव मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


शव देखकर परिवार वाले बिलख उठे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed