फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Tajiyadars raised the issue of hanging electric wires

ताजियादारों ने बिजली के लटकते तारों का मुद्दा उठाया

Sun, 24 Jul 2022 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jul 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Tajiyadars raised the issue of hanging electric wires
मोहर्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के उद्देश्य को लेकर रविवार को सैदपुर कोतवाली में शांति समिति से जुड़े सदस्यों एवं ताजियादारों की बैठक हुई। इस दौरान ताजियादारों ने बिजली के लटकते तारों का मुद्दा एक स्वर से उठाया।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता करते हुए उप जिला अधिकारी ओम प्रकाश गुप्ता ने कहा कि प्रशासन त्योहारों की भव्यता बनाए रखने के लिए हर संभव सहयोग देता है किंतु कानून तोड़ने वाले लोग जब सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करते हैं तो उनके साथ सख्ती करने में भी कोई कसर नहीं छोड़ता। क्षेत्राधिकारी सैदपुर ने कहा कि ताजिया जुलूस एवं त्योहार से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए प्रार्थना पत्र पर पुलिस गंभीरता से विचार करेगी, किंतु किसी भी हालत में सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की गई तो गंभीर परिणाम भुगतना होगा। उन्होंने बैठक में आए ताजिया दारों से एक-एक कर उनके विचार सुने और उचित समस्याओं के निराकरण का आश्वासन भी दिया। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी आशुतोष त्रिपाठी ने नगर पंचायत क्षेत्र में बेहतर सफाई बनाए रखने ईदगाह के रास्तों को व्यवस्थित करने एवं जलापूर्ति बनाए रखने का आश्वासन दिया। मौके में जफर एडवोकेट, इमरान अब्बासी अब्दुल खान, शमीम अहमद, इरशाद के अलावा डहरा कला, भीतरी आदि क्षेत्रों से आए ताजियादारों ने प्रशासन का सहयोग करने एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed