फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Taekwondo player Swapnil selected in Indian team

Ghazipur News: ताइक्वांडो खिलाड़ी स्वप्निल का भारतीय टीम में चयन

Mon, 05 May 2025 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 May 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Taekwondo player Swapnil selected in Indian team
खानपुर। संयुक्त अरब अमीरात के फुजेरा शहर में विश्व कैडेट ताइक्वांडो प्रतियोगिता आयोजित की गई है। इसके लिए गौतम स्पोर्ट्स अकादमी गैवीपुर में प्रशिक्षण प्राप्त ताइक्वांडो खिलाड़ी स्वप्निल सिंह का चयन भारतीय टीम में हुआ है। नौ से 14 मई तक होने वाली चैंपियनशिप में वह बालकों के 65 किग्रा भार वर्ग में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। स्वप्निल के कोच अमित कुमार सिंह ने बताया कि उसने कई राज्य एवं राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीते हैं। उसके शानदार प्रदर्शन को देखते हुए भारतीय थल सेना के अधिकारियों ने उसका चयन आर्मी बॉयज स्पोर्ट्स कंपनी के नासिक सेंटर के लिए किया। पिछले माह हुई राष्ट्रीय कैडेट ताइक्वांडो प्रतियोगिता के 65 किग्रा भारवर्ग में स्वर्ण पदक जीत कर स्वप्निल ने पहले ही विश्व चैंपियनशिप के लिए अपनी दावेदारी पक्की कर ली थी लेकिन चंडीगढ़ में चल रहे इंडिया कैंप में फाइनल चयन प्रक्रिया शेष थी। दो दिन पहले हुए फाइनल चयन में भारतीय टीम के अधिकारियों ने उसे टीम के लिए चयनित कर लिया। यह जानकारी मिलते ही अकादमी सहित क्षेत्र के कैथवलिया गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। स्वप्निल के पिता अभय सिंह ने गांव में मिठाई वितरित की। जिला क्रीड़ाधिकारी अरविंद यादव ने प्रसन्नता व्यक्त की। इस मौके पर गाजीपुर ताइक्वांडो एसोसिएशन के चेयरमैन मुकेश सिंह, सचिव अब्दुल मलिक खान, जिला ओलंपिक संघ के सचिव अमित राय और क्रीड़ा भारती के जिलाध्यक्ष संजय राय ने उसे बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed