{"_id":"67a7a7738f849f36180f0f74","slug":"taekwondo-player-rishita-won-gold-medal-in-the-38th-national-games-ghazipur-news-c-313-1-svns1019-127876-2025-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: ताइक्वांडो खिलाड़ी ऋषिता ने 38वें राष्ट्रीय खेल में जीता स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: ताइक्वांडो खिलाड़ी ऋषिता ने 38वें राष्ट्रीय खेल में जीता स्वर्ण पदक
विज्ञापन
गैवीपुर स्थित एक स्पोर्ट्स अकादमी में प्रशिक्षित ताइक्वांडो खिलाड़ी ऋषिता राय ने उत्तराखंड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेल में स्वर्ण पदक जीता है। राष्ट्रीय खेल में उसने क्वार्टर फाइनल में हिमाचल प्रदेश, सेमीफाइनल में महाराष्ट्र और फाइनल में मेजबान उत्तराखंड के खिलाड़ी को 7-5, 7-7 के स्कोर से हराकर स्वर्ण पर कब्जा जमाया। उसकी कामयाबी की खबर मिलते ही अकादमी में रातभर जश्न का माहौल रहा। खिलाड़ियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
सैदपुर तहसील के सादात ब्लॉक स्थित पिपनार गांव निवासी अरविंद राय एवं रेनू की पुत्री ऋषिता ने वर्ष 2017 में अकादमी के ताइक्वांडो कोच एवं प्रबंध निदेशक अमित कुमार सिंह के संरक्षण में ताइक्वांडो खेलना शुरू किया। कोच ने बताया कि उसने वर्ष 2019 में पहली बार चेन्नई नेशनल एवं स्कूली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में लगातार दो स्वर्ण पदक जीते। वर्ष 2022 में बुल्गारिया में आयोजित जूनियर विश्व चैंपियनशिप में उन्होंने देश का प्रतिनिधित्व किया। प्रतियोगिता में जर्मनी के खिलाड़ी से खेलने के दौरान उसे चोट लगी लेकिन उसके इरादे नहीं डिगे और आगामी खेलो इंडिया महिला लीग में पुनः स्वर्ण पदक जीत कर अपने इरादे को स्पष्ट कर दिया। प्रदेश सरकार ने उसके प्रदर्शन को देखते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस में उसे भर्ती कर लिया। पिछले वर्ष प्रदेश के मुख्यमंत्री ने लखनऊ के लोकभवन में ऋषिता को सम्मानित किया। पिछले वर्ष अखिल भारतीय पुलिस गेम्स में भी उसने रजत और सीनियर राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर 38वें नेशनल गेम्स के लिए अर्हता प्राप्त कर ली। कोच ने बताया कि उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन के महासचिव राजकुमार, जिला क्रीड़ाधिकारी अरविंद यादव, भारतीय खेल प्राधिकरण लखनऊ सेंटर इंचार्ज संध्या भारती, सुजीत कुमार बघेल, क्रीड़ा भारती के प्रांत मंत्री वीरेंद्र उपाध्याय एवं मातृ शक्ति प्रमुख डाॅ. संध्या दुबे आदि ने फोन से बधाई संदेश दिया है। एक फाउंडेशन की अध्यक्ष उमा सिंह ने कहा कि उसके जिले में वापस लौटने पर अकादमी में सम्मान किया जाएगा।