फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Tadighat NPRC became the overall champion in the children's sports competition.

Ghazipur News: बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में ताड़ीघाट एनपीआरसी बना ओवरऑल चैंपियन

Sat, 29 Nov 2025 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Tadighat NPRC became the overall champion in the children's sports competition.
सुहवल इंटर कॉलेज के खेल मैदान में ब्लॉक स्तरीय बालक्रीड़ा प्रतियोगिता की विजेता ट्रॉफी व मेडल क - फोटो : निजी हॉस्पीटल में मासूम की मौत के बाद परिजनों को समझाते थाना प्रभारी योगेंद्र पाल सिंह। वीडियो ग्रैफ
रेवतीपुर-सुहवल। ब्लाॅक स्तरीय 72वीं बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन बृहस्पतिवार को सुहवल इंटर काॅलेज के मैदान पर किया गया। इसमें ताड़ीघाट एनपीआरसी ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम कर लिया। नगसर एनपीआरसी को दूसरा स्थान मिला। प्राथमिक वर्ग के बालकों की 50 मीटर दौड़ में पीयूष पहले, शिवाजी दूसरे, 100 मीटर में सत्यम प्रथम, पीयूष द्वितीय, 200 मीटर में संदीप पहले, नीरज दूसरे, बालिका वर्ग की 50 मीटर दौड़ में शिवानी प्रथम, स्मिता द्वितीय, 100 मीटर में विदुषी पहले, अनुष्का दूसरे तथा 200 मीटर दौड़ में विदुषी प्रथम एवं अनुष्का को द्वितीय स्थान मिला। उच्च प्राथमिक के बालकों की 100 मीटर दौड़ में प्रिंस पहले, राज गौतम दूसरे, 200 मीटर में रुस्तम प्रथम, बिट्टू द्वितीय, 400 मीटर में रितेश पहले, राहुल दूसरे, जूनियर बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में प्रीति प्रथम, रिमझिम द्वितीय, 200 मीटर में काजल पहले, प्रीति दूसरे, 400 मीटर में अर्चना प्रथम एवं अनामिका ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। उच्च प्राथमिक के बालकों की डिस्कस थ्रो में बिट्टू प्रथम, प्रिंस द्वितीय, बालिका वर्ग में काजल पहले, आंचल दूसरे, उच्च प्राथमिक के बालिका वर्ग की गोला फेंक में काजल प्रथम, अंजलि द्वितीय, बालक वर्ग में सज्जाद पहले, रितेश दूसरे स्थान पर रहे। मुख्य अतिथि मुहम्मदाबाद के खंड शिक्षा अधिकारी बीरबल राम ने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर इंटर कालेज के प्रधानाचार्य हरेंद्र सिंह, बीईओ अशोक कुमार गौतम, प्रवीण शुक्ला, भगवती तिवारी, कृष्ण कुमार सिंह, जयशंकर राय, सुधाकर सिंह, सतेंद्र राय, अखिलेश सिंह, विजयेंद्र नाथ सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed