{"_id":"574ddcaa4f1c1b770710967c","slug":"tadhigat-barra-route-inaugurated-by-the-minister-of-tourism","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यटन मंत्री ने किया ताड़ीघाट-बारा मार्ग के का शिलान्यास ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यटन मंत्री ने किया ताड़ीघाट-बारा मार्ग के का शिलान्यास
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
Updated Wed, 01 Jun 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
पर्यटन मंत्री ने किया सड़क का शिलान्यास
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय ग्राम के संयुक्त क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक स्थित मैदान में ताड़ीघाट-बारा मार्ग के पुर्ननिर्माण के लिए सोमवार की देर शाम शिलान्यास का कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश के पर्यटन मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि जमानिया विधानसभा क्षेत्र को विकास के पथ पर आगे ले जाना है। इसके लिए अच्छे मार्गों का होना आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि हमें जाति, धर्म और मजहब से परे हटकर कार्य करना होगा।
उन्होंने कहा कि सपा ही एक ऐसी राजनीतिक पार्टी है जो जनता से छल नहीं करती। प्रदेश की जनता से जो भी वादे किए हैं, उसे पूरा कर के दिखाया है। केन्द्र सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि झूठ की बुनियाद पर सत्ता हासिल करने वाली भाजपा देश की जनता को अब भी गुमराह करने में लगी हुई है। उसके उस मिशन को इस क्षेत्र में रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा आगे बढ़ा रहे हैं। कार्य के नाम पर केवल जनता से छल कर रहे हैं। इस इलाके के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है।
बारा स्टेशन का आज तक कोई विकास नहीं हो सका। इस मौके जिला पंचायत अध्यक्ष डा. वीरेंद्र यादव, जिलाध्यक्ष राजेश कुशवाहा, डा. सानंद सिंह, पूर्व प्रधान बारा नसन खां, हाफिज मिनहाज खां, गुलाम मजहर खां, तौकीर खां, शब्बू खां, शकील खां, ओमकार यादव, एजाज खां, शाहनवाज खां, अकील खां, मास्टर एजाज, एहसान अहमद , अशोक सिंह, यूसुफ खां एवं सद्दाम खां आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जमानियां विधानसभा अध्यक्ष रणजीत यादव और संचालन पर्यटन मंत्री के प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने किया।