फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Sweets distributed on extension of date for applying for scholarship

छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने की तिथि बढ़ने पर बांटी मिठाई

Tue, 22 Dec 2020 10:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 10:56 PM IST
विज्ञापन
Sweets distributed on extension of date for applying for scholarship
छात्रवृत्ति आवेदन की तिथि बढ़ाए जाने पर एक दूसरे का मुंह मीठा कर प्रसन्नता जाहिर करते पीजी कॉलेज - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। पीजी कालेज के छात्रसंघ के पूर्व उपाध्यक्ष दीपक उपाध्याय के नेतृत्व में छात्रों ने छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने की तिथि बढ़ानेे पर खुशी जताई और महाविद्यालय परिसर में एक-दूसरे को मिठाई खिलाई।
विज्ञापन

छात्रसंघ के पूर्व उपाध्यक्ष ने दशमोत्तर छात्रवृत्ति आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ाने पर शासन के प्रति आभार जताया। बताया कि कोरोना संक्रमण की वजह से बहुत से छात्र-छात्राओं का महाविद्यालय में अभी तक प्रवेश नहीं हो पाया था। सर्वर की समस्या एवं आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक कराने की अनिवार्यता की वजह से बहुत से छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति फार्म भरने में विलंब हो गया था। इससे छात्र-छात्राओं में असंतोष था। पिछले दिनों छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री को संबोधित पत्रक जिलाधिकारी को सौंपा गया था। परिणामस्वरूप छात्रवृत्ति का आवेदन करने की तिथि 15 दिसंबर को बढ़ाकर 10 जनवरी कर दी र्गई। इस मौके पर आकाश तिवारी, अभिषेक पांडेय, जनवीण पांडेय, जितेंद्र राय, धर्मेंद्र यादव, शिवम पाल, अभिषेक द्विवेदी, शिवम उपाध्याय, दीपक कुमार, अमृत दूबे, कमलेश गुप्ता, सत्यम दूबे, अजय यादव, सूर्यांश उपाध्याय मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed