फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Swami Vivekananda's birth anniversary celebrated ceremoniously

समारोहपूर्वक मनाई गई स्वामी विवेकानंद की जयंती

Sun, 12 Jan 2020 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Swami Vivekananda's birth anniversary celebrated ceremoniously
स्वामी विवेकानंद जयंती पर शहर के विवेकानंद कालोनी में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करते कायस्थ मह - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। स्वामी विवेकानंद की जयंती रविवार को समारोहपूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर शहर के साथ ही जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके जीवन ने युवाओं को सर्वाधिक प्रभावित किया।
विज्ञापन

राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में जयंती युवा दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य डॉ.सत्येंद्र सिंह, रेंजर प्रभारी डॉ. शिवकुमार ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पण कर उनका स्मरण किया। डॉ. विकास सिंह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के जीवन ने युवाओं को सर्वाधिक प्रभावित किया। इसीलिए उनके जीवन को युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर डॉ. सारिका सिंह, डॉ. अकबरे आजम, डॉ. दीप्ति सिंह ने विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम में कुमकुम ने वंदना तथा शिवानी गुप्ता ने स्वामी विवेकानंद पर अपने विचार प्रस्तुत किए। संचालन रेंजर शादमानी तथा आभार ज्ञापन रेंजर प्रभारी डॉ. शिवकुमार ने व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉ. इकलाख खान, डॉ .संतनकुमार राम, डॉ. पूजा सिंह, रेंजर लीड़र काजल रावत उपस्थित थीं।
विज्ञापन

ग्राम सभा मिश्रवलिया में युवा कांग्रेस अध्यक्ष माधवकृष्ण की अध्यक्षता में स्वामी विवेकानंद की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश सचिव अनुराग पांडेय, ओजस्व साहू, शिवम यादव, वीरेंद्र बिंद,सूरज, अरुण, आंचल, ज्योति, अंशु आदि उपस्थित थे। स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर लोकतंत्र रक्षक सेनानी बाबूलाल मानव ने जिला महिला अस्पताल में मुख्य चिकित्सा अधिकारी की उपस्थिति में 40 लीटर दूध का मरीजों में वितरण किया। इस मौके पर प्रद्युम्न सिंह यादव,सुधाकर चौबे, विजय कुमार राय, मोहित जायसवाल, आनंद कुशवाहा, अभिषेक यादव आदि उपस्थित थे। औड़िहार संवाददाता के अनुसार युवा शक्ति संघ के तत्वावधान में विवेकानंद जयंती पर टाउन नेशन इंटर कालेज के सभागार में आयोजित युवा सम्मेलन में पूर्व विधायक राजित प्रसाद यादव ने कहा कि विवेकानंद जैसे महापुरुष देश में विरले ही पैदा होते हैं। उन्होंने त्याग, नैतिकता औऱ ईमानदारी को राष्ट्रीयता बताकर युवाओं को कर्त्तव्यपरायणता का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

काशी विद्यापीठ वाराणसी के छात्रसंघ के अध्यक्ष संदीप यादव ने कहा कि मनीषी इस देश के संवाहक बनकर युवाओं को उसे आगे ले जाने का संदेश देते हैं। कार्यक्रम में आयोजक सुनील कुमार यादव ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि का स्वागत किया। पूर्वांचल के विभिन्न जिलों में युवा शक्ति संघ के विभिन्न सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का गठन किया गया। इस अवसर पर गोवर्द्धन पूजा समिति वाराणसी के अध्यक्ष विनोद यादव, सुरेंद्र सिंह यादव, सीताराम यादव, यशंवत सिंह, धर्मेन्द्र कुमार, अनिल विश्वकर्मा, एके यादव, दिनेश कुमार यादव,हुकुम सिंह आदि उपस्थित थे। संचालन शमशेर सिंह ने किया।खानपुर संवाददाता के अनुसार सिधौना के विवेकानंद पार्क में स्वामी विवेकानंद जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उनकी जयंती धूमधाम से मनाई गई। जनसेवा संघ द्वारा आयोजित जयंती कार्यक्रम में थानाध्यक्ष खानपुर सुनील सिंह, डॉ. रामजी बागी, शिवजी मिश्रा, सियाराम सिंह, रामपाल सिंह, संजय भारती, सरकार मिश्रा, प्रवेश गुरु, रामकृत सिंह, जियुतबन्धन मिश्रा, बजरंगी मिश्रा आदि उपस्थित थे।
रेवतीपुर संवाददाता के अनुसार टौंगा गांव में स्वामी विवेकानंद की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर विजयशंकर उपाध्याय, दयाशंकर उपाध्याय, रमाशंकर, रणजीत यादव, हरिश्चंद्र, राजेश, तुषार, संजय उपाध्याय, केसरी शरण यादव आदि उपस्थित थे। संचालन रविशंकर उपाध्याय ने किया। सेवराई संवाददाता के अनुसार स्व. चंद्रशेखरजी पूर्व प्रधानमंत्री स्मारक महाविद्यालय में स्वामी विवेकानंद की जयंती पर युवा दिवस मनाया गया। इस अवसर पर प्रवक्ता कृष्णमोहन पांडेय, डॉ. हेमंत शुक्ला, उमाशंकर सिंह, अरविंद कुमार दुबे, मुख्य लिपिक सूर्यप्रकाश,मोहम्मद परवेज, जितेंद्र कुमार, श्वेता गुप्ता, सुनील, दीपक, सत्येंद्र, राजू, गोपाल आदि ने विचार व्यक्त किया।

देवकली संवाददाता के अनुसार श्री धनेश्वर पीजी कालेज में आयोजित स्वामी विवेकानन्द जयंती समारोह में प्रबंधक कन्हैया सिंह यादव, पन्नालाल यादव, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सच्चेलाल यादव, तहसीलदार यादव, ग्राम प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष फेकन सिंह यादव, देवनाथ कुशवाहा, डा. मदनलाल यादव, शिवकुमार यादव, रामवृक्ष पटेल, रवि यादव, शंकर यादव ने विचार व्यक्त किया। संचालन रमाकांत कुशवाहा ने किया। खरडीहा महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. अवनीश कुमार राय, डॉ. आनंद कुमार त्रिपाठी, डॉ विनीता शुक्ला, डॉ. रत्नप्रकाश द्विवेदी, डॉ. कृष्ण प्रताप सिंह, काजल राय, मुस्कान वर्मा, आशीष चौबे, महाविद्याय के प्राचार्य डॉ. कुँवर भानूप्रताप सिंह ने स्वामीजी के जीवन एवं कार्यों पर प्रकाश डाला। मरदह संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के एमबी इंटर कॉलेज में हिंदुस्तान स्काउट-गाइड के तत्वावधान में स्वामी विवेकानंद की जयंती ऽराष्ट्रीय युवा दिवसऽ के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य नदीम अहमद रजी, जिला संगठन आयुक्त अरविंद कुमार यादव, शिवजन्म कुशवाहा, अजीत कुमार यादव, मोहम्मद आलम, नागेंद्र प्रसाद, सुरसती यादव आदि उपस्थित थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed