फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   SUV crashed into a tree, killing two

स्कार्पियो पेड़ से टकराई, दो की मौत

Thu, 14 Apr 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर Updated Thu, 14 Apr 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
SUV crashed into a tree, killing two
दुर्घटना - फोटो : AmarUjala
थाना क्षेत्र के जसदेवपुर गांव के पास मंगलवार की देर रात अनियंत्रित होकर स्कार्पियो नीम के पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में वाहन स्वामी सहित दो की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए। तीनों का उपचार जिला अस्पताल में कराया गया।
विज्ञापन


बिहार के गोपालगंज निवासी राजन गिरी (40) अपने परिचितों के साथ विंध्याचल दर्शन करने जा रहे थे। बीती रात करीब दो बजे भांवरकोल थाना क्षेत्र के जसदेवपुर गांव के पास स्कार्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज हुई कि स्कार्पियो के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन


घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। आगे की सीट पर चालक मृत पड़ा था। पुलिस ने किसी तरह उसे गाड़ी से बाहर निकाला। उसकी पहचान गोपालपुर के प्यारेपुर थाना क्षेत्र के बरौली गांव निवासी बड़ेलाल शाह (30) के रूप में हुई। घायल चार लोग किसी तरह जिला अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने वाहन स्वामी राजन को मृत घोषित कर दिया। शेष तीनों घायल उपचार कराकर चले गए। पुलिस ने शवों को कब्जे में कर लिया। पुलिस ने वाहन के कागजात से पहचान कर वाहन स्वामी के परिजनों को सूचना दी। बुधवार की देर शाम परिवार के लोग थाना पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed