फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Suspension of absent employees

अनुपस्थित कर्मचारियों के निलंबन के आदेश

Fri, 14 Oct 2016 10:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर Updated Fri, 14 Oct 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
Suspension of absent employees
डीएम मी‌ट‌िंग

विज्ञापन
जिला पोषण समिति की मासिक बैठक राइफल क्लब सभागार में शुक्रवार को हुई। इस दौरान डीएम ने निरीक्षण के दौरान कार्यालयों में
अनुपस्थित मिलने पर कर्मचारियाें को निलंबित करने का निर्देश्‍ा दिया।
   बता दें  जिले के विभिन्न विकासखंडों के 30 ग्रामों में 30 अधिकारियों की टीम लगाकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सफाई कर्मी, एएनएम आदि की जांच कराई गई। इसमें पांच आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, चार सफाई कर्मी एवं  कई एएनएम  के निरीक्षण में अनुपस्थित मिलने एवं लोगों के आक्रोश एवं शिकायत  को देखते हुए जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री ने निलंबित करने का निर्देश दिया।

  बैठक में अधिकारियों की तरफ से गोद लिए गए ग्रामों के निरीक्षण के संबंध में चर्चा की गई। कई केंद्रो में भोजन न बनने की शिकायत पर अध्यक्षता कर रहे जिलाधिकारी ने संबंधित सीडीपीओ को अविलंब प्रधानों से संपर्क कर तत्काल भोजन बनाने के लिए निर्देशित किया। कई अधिकारियों की तरफ से जुलाई माह में एक भी निरीक्षण रिपोर्ट प्रस्तुत न किए जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की। भविष्य में सचेत रहने की सलाह दी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed