फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Suspected slitting throat murder old man body found investigation done on points

Ghazipur News : हत्या के बाद गला काटे जाने का शक, कमरे में मिली थी वृद्ध की लाश; इन बिंदुओं पर हो रही जांच

Thu, 28 Nov 2024 04:04 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 28 Nov 2024 04:04 PM IST
सार

Ghazipur News : आजमगढ़ के रानी की सराय थाना क्षेत्र के सोनवारा मोड़ के पास स्थित घर में वृद्ध की लाश मिली थी। उसके शरीर पर धारदार हथियार से हमला किया गया था। पुलिस माैके पर मिले सबूत के आधार पर जांच कर रही है।

विज्ञापन
Suspected slitting throat murder old man body found investigation done on points
पुलिस मामले की सभी बिंदुओं से जांच में जुट गई है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ के रानी की सराय थानाक्षेत्र में अधेड़ की गला काटकर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस को परिवार के लोगों पर ही शक है। पुलिस अधेड़ के बेटे से पूछताछ कर चुकी है। पुलिस को पूरा विश्वास है कि अधेड़ को बेहोश करने या गला दबाने के बाद चाकू से उसका गला काटा गया था। फिलहाल, पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

विज्ञापन


रानी की सराय थाना क्षेत्र के सोनवारा मोड़ के पास स्थित घर के कमरे में मणिलाल (55) का शव मिला था। मणिलाल के गले पर धारदार हथियार के जख्म थे। घटना की वजह का पता नहीं चल सका है लेकिन पुलिस का कहना है कि हत्या में कोई बाहरी नहीं, बल्कि घर के ही सदस्य शामिल हैं। 
विज्ञापन


इस मामले में पुलिस ने मणिलाल के बेटे से पूछताछ की है। कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है। मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस का मानना है कि हत्या के पीछे संपत्ति विवाद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कई सवाल हैं जो परिवार की ओर ही कर रहे इशारा
मणिलाल जिस कमरे में सो रहे थे, उसमें बाहर से ताला लगाया गया था। जब मणिलाल की पत्नी खाना देने गई तो ताला गायब था। ऐसे में ताला किसने खोल कर गायब किया, यह रहस्य बना हुआ है। अगर जिंदा व्यक्ति का गला कटता तो खून निकलता लेकिन मौत के घंटों बाद गला काटे जाने के कारण खून नहीं निकला है। जीभ भी बाहर निकली थी। यह इस बात की ओर इशारा कर रही है कि पहले गला दबाया गया। इसके बाद गला काटा गया था।

बोले अधिकारी
शव की स्थिति देखकर लगता है कि पहले गला दबाया गया। उसके घंटों बाद चाकू से गला काटा गया। आशंका है कि संपत्ति के विवाद में हत्या हुई है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। - हेमराज मीणा, एसपी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed