फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   suside

आत्महत्या करने जा रही महिला को कांस्टेबल ने बचाया

Wed, 14 Oct 2020 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
suside
दुल्लहपुर। थाना क्षेत्र के नायकडीह रेलवे फाटक के पास बुधवार को कृषक एक्सप्रेस के सामने कूदकर आत्महत्या करने जा रही एक महिलता को बहलोलपुर चौकी के हेड कास्टेबल ने बचा लिया। कासिमाबाद कोतवाली के शहबाजपुर गांव निवासी गीता देवी पति संजय राम रिश्तेदारी से आ रहे थे। इस दौरान पति-पत्नी में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। नाराज महिला कृषक एक्सप्रेस ट्रेन को देख रेलवे ट्रैक पर पहुंची और खड़ी हो गई। वहां मौजूद गेटमैन संजय कुमार गिरी सहित सभी लोग शोर मचाने लगे, लेकिन ट्रेन पास होने के कारण वहां कोई नही गया। इसी बीच पुलिस कांस्टेबल रामप्यारे सरोज की नजर जैसे ही पड़ी। वे जान की परवाह न करते हुए उस महिला को पकड़कर रेलवे ट्रैक के पास ही किनारे बैठ गए। ट्रेन गुजर जाने के बाद उस महिला को वहां से हटाकर उनके परिजनों के हवाले कर दिया। कांस्टेबल के बहादुरी की चर्चा पूरे दिन बाजार में रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed