फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Sunita and Rinku will see the world through their mind's eyes, get married with Mahadev as their witness.

Ghazipur News: मन की आंखों से दुनिया देखेंगे सुनीता और रिंकू, महादेव को साक्षी मानकर किए शादी

Sat, 09 Mar 2024 01:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
Sunita and Rinku will see the world through their mind's eyes, get married with Mahadev as their witness.
दुल्लहपुर। महाशिवरात्रि के अवसर पर शुक्रवार को क्षेत्र के जखनिया शिव मंदिर पर दो सूर युगल ने शादी किया, जिसके साक्षी सैकड़ों लोग बने। पूछने पर बोले हम आंख से नहीं देख पा रहे हैं तो क्या हुआ, मन की आंखों से दुनिया को देखेंगे। यह कहना सूर सुनीता और रिंकू का था, जिसे सुनकर हर किसी ने दोनों की तारीफ की।
विज्ञापन

सादात थाना क्षेत्र के डोरा निवासी रिंकू वनवासी (29) और केशरुवा की निवासी सुनीता (27) दोनों आंखों से देख नहीं पाते हैं। परिवार के लोगों के मुताबिक दोनों जन्म से ही ऐसे हैं। लेकिन, सहारा लेकर अपना काम कर लेते हैं। इधर, दोनों के बड़े होने पर परिवार के लोगों की इनके शादी की चिंता होने लगी। काफी तलाशने पर सुनीता के परिवार के लोग रिंकू के घर गये और आंख से न देख पाने वाले रिंकू और उसके परिवार से बातचीत कर रिश्ता तय कर दिया। शादी की तिथि भी शिवरात्रि के दिन तय हुई। इसकी जानकारी होने पर बड़ी संख्या में लोग मंदिर पहुंच गए। खेत मजदूर यूनियन के जिलामंत्री वीरेंद्र गौतम ने बताया कि सौ से अधिक लोग बरात में शामिल हुए। दोनों ने सात फेरे लिए। महादेव को साक्षी मानकर रिंकू ने सुनीता की मांग में सिंदूर डाला। साथ ही सात जन्मों तक एक-दूसरे के साथ रहने की कसमें खाईं। इस मौके पर वीरेंद्र कुमार गौतम, वेद प्रकाश पांडेय, अशोक गुप्ता, बनारसी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed