{"_id":"574f34dd4f1c1b1f5c10932a","slug":"sumo-has-crashed","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड़ी ट्रक में सूमो ने मारी टक्कर एक मरा,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खड़ी ट्रक में सूमो ने मारी टक्कर एक मरा,
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
Updated Thu, 02 Jun 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के देवचंदपुर मोड़ के पास बुधवार की भोर में तेज रफ्तार सूमो सड़क किनारे खड़े ट्रक से जाकर भिड़ गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सूमो के परखचे उड़ गए। इस दुर्घटना में जहां एक व्यक्ति की मौत हो गई, वहीं चार लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने सभी घायलों को वाराणसी इलाज के लिए रेफर कर दिया।
अलायचक गांव निवासी श्यामसुंदर के साला की बारात जौनपुर के केराकत गयी थी। सुबह सभी लोग सूमो से घर वापस लौट रहे थे। सैदपुर के देवचंदपुर मोड़ के पास तेज रफतार सूमो सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से टक्कर मार दिया। टक्कर इतना तेज था कि सूमो का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर की आवाज सुनकार पास के लोग वहा पहुंच गये। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी।
लोगो ने सूमो में फंसे घायलों को बाहर निकाला। घायलों में अंगद (18) साल, देवा (19), टिल्लू (40), राहूल (10) , जोखन (14) तथा संदीप कुमार को जिला अस्पताल लाया गया। जहा हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों नें सभी घायलों को वाराणसी रेफर कर दिया। वाराणसी जाते समय अंगद की बीच रास्ते में ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।