फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   suheldev

एकता और अखंडता की रक्षा का संकल्प लिया

Tue, 16 Feb 2021 11:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
suheldev
कासिमाबाद के ग्राम सभा इंदौर में महाराजा सुहेलदेव की जयंती पर पूजन करते उपजिलाधिकारी। - फोटो : GHAZIPUR
ग़ाजीपुर। महाराजा सुहेलदेव की 1012वीं जयंती पर धूम से मनाई गई। इस दौरान उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धंजलि दी गई। जबकि सपाजनों ने देश की एकता और अखंडता की रक्षा का संकल्प लिया।
विज्ञापन

सपा की ओर से जिलाध्यक्ष रामधारी यादव की अध्यक्षता में समता भवन कार्यालय पर महराजा सुहेलदेव को कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि दी और देश की एकता और अखंडता की रक्षा करने का संकल्प लिया। विधायक डॉ. वीरेंद्र यादव ने कहा कि देश महमूद गजनवी के सेनापति सैयद सालार मसऊद गाजी को परास्त कर देश की रक्षा करने वाले महाराजा सुहेलदेव को याद कर रहा है। इस दौरान पूर्व विधायक विजय कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश कुशवाहा, सदानंद यादव, महेंद्र चौहान, अरुण कुमार श्रीवास्तव, आलोक कुमार उपस्थित थे। संचालन कन्हैयालाल विश्वकर्मा ने किया। कासिमाबाद : सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री की ओर से मनाए जा रहे जयंती समारोह का एलईडी वैन के माध्यम से ग्राम सभा इंदौर में सीधा प्रसारण दिखाया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि एसडीएम ने दीप प्रज्जवलन कर किया। सांस्कृतिक दलों ने राजा सुहेलदेव की जीवन गाथा लोकगीत से बताई। दुल्लहपुर : धामूपुर गांव स्थित वीर अब्दुल हमीद पार्क में सुहेलदेव की जयंती मनाई गई। हमीद मार्ग से शहीद पार्क तक मां शारदा महिला पीजी कालेज और शबरी महाविद्यालय की छात्राओं ने प्रभातफेरी निकली। इस दौरान तहसीलदार अजीत सिंह, बीईओ सुनील सिंह, बीडीओ संदीप श्रीवास्तव चल रहे थे। शहीद वीर अब्दुल हमीद की प्रतिमा पर अतिथियों ने माल्यार्पण किया। इस दौरान कानूनगो अनिल कुमार, ब्लाक अध्यक्ष शिक्षक संघ रामजन्म यादव, रामकुंवर सिंह यादव, परमानंद चौहान, राधेश्याम यादव उपस्थित थे। अध्यक्षता मां शारदा महिला पीजी कॉलेज के प्रबंधक नरेंद्र मौर्य और संचालन शिक्षक रामप्रवेश तिवारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed