फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Suhawal's Mitravan will strengthen UP-Bihar relations

Ghazipur News: यूपी-बिहार के संबंधों को मजबूत करेगा सुहवल का मित्रवन

Thu, 15 Aug 2024 02:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Aug 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
Suhawal's Mitravan will strengthen UP-Bihar relations
बारा। यूपी-बिहार की सीमा पर सेवराई तहसील के गांव सुहवल में स्थापित मित्रवन दोनों राज्यों के संबंधों को मजबूत करेगा। मंगलवार को दोनों राज्यों के जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने यहां ग्राम सभा की 0.45 हेक्टेयर भूमि पर यूपी के राजकीय वृक्ष अशोक और बिहार के राजकीय वृक्ष पीपल के पौधे रोपे। दोनों राज्य मिलकर मित्रवन की देखरेख करेंगे।
विज्ञापन

सरकार ने विशिष्ट वनों की स्थापना के लिए अभियान शुरू किया है। इसी के तहत सेवराई तहसील के सुहवल गांव में मित्रवन के लिए ग्राम सभा की 0.45 हेक्टेयर भूमि को चिन्हित किया गया था। मंगलवार को वन संरक्षक वाराणसी डॉ. रवि सिंह की मौजूदगी में बिहार के चौसा ब्लॉक प्रमुख सुनीता राय, भदौरा ब्लॉक के लहना ग्राम के प्रधान गुड्डू यादव की ओर से मित्रवन में अशोक, पीपल, जामुन, अर्जुन, पाकड़, बरगद आदि के पौधे रोपे गए। इसके अलावा कामाख्या वन पार्क में भी 201 पौधे रोपे गए। इस मौके पर प्रभागीय निदेशक गाजीपुर विवेक यादव, क्षेत्रीय वन अधिकारी जमानिया जेएस वर्मा, उप क्षेत्रीय वन अधिकारी अशोक सिंह यादव, वन रक्षक सतेंद्र गुप्ता, सैमुद्दीन, वन दरोगा रविकांत यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed