फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Suggestions sought from political parties; submit objections by the 11th.

Ghazipur News: राजनीतिक दलों से मांगा सुझाव, 11 तक दर्ज कराएं आपत्तियां

Thu, 02 Jul 2026 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Suggestions sought from political parties; submit objections by the 11th.
विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत मतदेय स्थलों (पोलिंग बूथों) के युक्तिकरण और संभावित पुनर्गठन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसी क्रम में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। इसमें मतदेय स्थलों के संभावित बदलावों पर चर्चा करते हुए राजनीतिक दलों से सुझाव और आपत्तियां मांगी गईं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि मतदेय स्थलों के संभावाजन की पूरी प्रक्रिया निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुरूप पारदर्शी और त्रुटिहीन तरीके से पूरी की जाएगी। नए मतदेय स्थलों के निर्धारण में मतदाताओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता होगी, ताकि किसी भी मतदाता को मतदान केंद्र तक पहुंचने में अनावश्यक दूरी तय न करनी पड़े।
विज्ञापन

बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने सत्यापन के बाद तैयार की गई संभावित परिवर्तनों की सूची राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराई। उन्होंने कहा कि सूची का गहन परीक्षण कर यदि कहीं भवन की जर्जर स्थिति, दूरी या अन्य कोई विसंगति दिखाई दे तो उसकी सूचना प्रशासन को उपलब्ध कराएं। बैठक में बताया गया कि चार जुलाई को मतदेय स्थलों की प्रारूप सूची प्रकाशित की जाएगी। इसके बाद 11 जुलाई तक राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि और अन्य संबंधित पक्ष उप जिला निर्वाचन अधिकारी अथवा जिला निर्वाचन कार्यालय में अपने सुझाव और आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक के दौरान समाजवादी पार्टी के जिला सचिव राजेश यादव ने सुझाव दिया कि जिन विद्यालयों में छात्रों की संख्या कम होने के कारण शिक्षण कार्य बंद हो गया है, लेकिन भवन सुरक्षित है और वहां पहले से मतदेय स्थल संचालित होता रहा है, ऐसे केंद्रों को अनावश्यक रूप से परिवर्तित न किया जाए। इस पर जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों को सुझाव पर विचार करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी वेद सिंह चौहान, सभी उपजिलाधिकारी, भाजपा, सपा, बसपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधियों सहित निर्वाचन कार्यालय के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed