फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Submitted a memorandum to the Agriculture Minister that government cut facilities sought for market and pulses

कृषि मंत्री को ज्ञापन सौंप की बाजारा और दलहन के लिए मांगी सरकारी काटे की सुविधा

Thu, 12 Aug 2021 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Submitted a memorandum to the Agriculture Minister that government cut facilities sought for market and pulses
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही को पत्रक देते अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा के जिला अध्यक्ष रा? - फोटो : GHAZIPUR
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा के जिला अध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही से मिलकर किसानों की समस्याओं से संबंधित एक पत्र सौपकर काटे की सुविधा मांगी। जिसमें बाजरा, चना, मटर, मसूर, अरहर और सरसों की खेती की खरीद के लिए सरकारी काटे की कोई सुविधा करने की मांग की गई। कहा कि सरकारी खरीद की व्यवस्था नहीं होने से किसान इन फसलों को बिचौलियों के हाथ औने-पाने दामों पर बेचने के लिए मजबूर रहते है। जिससे किसानों को मिलने वाली आमदनी बिचौलियों के पास चली जाती है। इस तरह किसानों की आमदनी दोगुनी करने की सरकार का संकल्प अधूरा रह जाएगा। यह तभी संभव है जब सरकारी खरीद चालू किया जाये। कहा कि प्रदेश के कृषि मंत्री को इन सब बातों को संज्ञान में लेते हुये तत्काल कार्यवाही करते हुए जनपद में सरकारी काटे की व्यवस्था की जाए। जिससे बाजारा और दलहन की खेती करने वाले किसानों को सरकारी खरीद का भरपूर लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed