{"_id":"5ef0d63b8ebc3e42e827a372","slug":"subject-wise-eight-videos-and-four-audio-sent-for-teaching-ghazipur-news-vns531631266","type":"story","status":"publish","title_hn":"विषयवार बनाए गए आठ वीडियो और चार आडियो शिक्षण के लिए भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विषयवार बनाए गए आठ वीडियो और चार आडियो शिक्षण के लिए भेजा
विज्ञापन
गाजीपुर। कोरोना के बढ़ते प्रकोप के चलते बंद पड़ी शिक्षण संस्थाओं और ध्वस्त हो रही शिक्षण व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए सरकार ने स्वयंप्रभा चैनल के माध्यम से ऑनलाइन शिक्षण की व्यवस्था की है। इस व्यवस्था का लाभ सीधे छात्र-छात्राओं को मिल सकेगा। इसके लिए प्रत्येक जिले के चिन्हित शिक्षकों से संबंधित विषयों का वीडियो और ऑडियो अनुमोदन के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक के माध्यम से निदेशक माध्यमिक की ओर से मांगा गया है। गाजीपुर जिले स:े शिक्षकों की तरफ से विषयवार बनाए गए आठ वीडियो और चार ऑडियो जिला विद्यालय निरीक्षक डा. ओपी राय को उपलब्ध कराया गया है। यह वीडियो एवं ऑडियो निदेशालय को अनुमोदन के लिए भेज दिया गया है।
ऑनलाइन शिक्षण के लिए भेजे गए वीडियो में से अभी तक एक वीडियो को कुछ कमियों को दर्शाते हुए संशोधन के लिए वापस भेजा गया है। यह वीडियो राजकीय सिटी इंटर कालेज गाजीपुर के शिक्षक रामसिंहासन सिंह कुशवाहा द्वारा हाईस्कूल गणित के लिए तैयार किया गया था। श्री कुशवाहा ने बताया कि उनकी ओर से तैयार किया गया हाईस्कूल गणित का वीडियो कुछ कमियों के साथ वापस आया है, उसे संशोधित कर शीघ्र ही भेजा जाएगा। जिले से जिन आठ शिक्षकों का वीडियो निदेशालय को अनुमोदन के लिए भेजा गया है, उनमें राजकीय सिटी इंटर कालेज गाजीपुर के शिक्षक महेंद्र कुमार गुप्ता इंटर गणित विषय, चंद्रप्रकाश शर्मा इंटर अंग्रेजी, एसकेबीएम के सरफराज खान इंटर भौतिक विज्ञान, सुहवल के उमेश कुमार राय, इंटर रसायन विज्ञान, मलसा के कमलकिशोर, हाईस्कूल विज्ञान, एमएएच के अमजद अली खां, हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान और दाऊदपुर के ओमनारायण राय, संस्कृत विषय का वीडियो अनुमोदन के लिए भेजा गया है। इसके अलावा, रामपुर माझा के दीपचंद, मोहनपुरा के नवीन कुमार पांडेय, दिलदारनगर के ऋषीकेश सिंह और जंगीपुर के अखिलेश प्रसाद का आडियो भेजा गया है। उप्र के सभी जिलों से विषयवार जो वीडियो और आडियो चयनित किए जाएंगे उसी वीडियो से स्वयंप्रभा चैनल पर आनलाइन शिक्षण का प्रसारण किया जाएगा।