फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Subhaspa will fight the Panchayat elections alone

Ghazipur News: सुभासपा अकेले लड़ेगी पंचायत चुनाव

Sat, 13 Dec 2025 01:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Subhaspa will fight the Panchayat elections alone
कासिमाबाद के एक मैरेज हॉल में जहूराबाद विधानसभा क्षेत्र की एसआईआर से संबंधित बैठक को संबोधित कर
कासिमाबाद। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि पंचायत चुनाव समय से होंगे। प्रदेश सरकार की तैयारी पूरी है। पंचायत चुनाव हमारी पार्टी अकेले लड़ेगी, इसमें कोई गठबंधन नहीं रहेगा। सपा और कांग्रेस सत्ता पाने के लिए परेशान है, उनका सपना अभी पूरा होने वाला नहीं है। यह बातें उन्होंने शुक्रवार को एक मैरेज हॉल में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में कही।उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर छप रहे हैं। मतदाता सूची तैयार है केवल तिथि की घोषणा करना शेष है। यह चुनाव हम अकेले लड़ेंगे। इसका गठबंधन पर असर नहीं पड़ेगा। बृहस्पतिवार को वाराणसी में आयोजित मुख्यमंत्री की एसआईआर से संबंधित समीक्षा बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष की ओर से मुहम्मदाबाद और जमानिया विधानसभा क्षेत्र में मुस्लिम मतदाताओं के एसआईआर फार्म में दस प्रतिशत बढ़ोतरी के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह मुद्दा उन्होंने उठाया था। मुख्यमंत्री ने सभी से एसआईआर को सफल बनाने की अपील की है। मुख्यमंत्री का निर्देश है कि गलत लोग बाहर होने चाहिए तथा सही का नाम छूटना नहीं चाहिए। पंचायती राज विभाग में करोड़ों रुपये के घोटाले के संबंध में पूछ गए सवाल पर उन्होंने कहा कि सभी आरोप बेबुनियाद हैं। कफ सिरप मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की ओर से उठाए गए सवाल पर उन्होंने कहा कि सरकार कड़ी कार्रवाई कर रही है, कोई बचेगा नहीं। अखिलेश यादव के पास कोई मुद्दा नहीं है। मुख्तार और बृजेश के लोगों से आपके अच्छे संबंध हैं के सवाल पर कहा कि हमारा सबसे अच्छा संबंध है।
विज्ञापन

मंत्री बोले, किसी भी मतदाता का नाम छूटना नहीं चाहिए-कासिमाबाद। जहूराबाद विधानसभा क्षेत्र के सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं की मासिक बैठक स्थानीय एक मैरेज हॉल में शुक्रवार को हुई। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि सभी कार्यकर्ता मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर) को सफल बनाने के लिए अभी से लग जाएं। किसी भी मतदाता का नाम छूटना नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता घर-घर जाकर मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम में एक-एक मतदाता का नाम चेक करें। कोई गलत मतदाता है तो उसका नाम नहीं बढ़ना चाहिए। पंचायत चुनाव की तैयारी चल रही है। सभी लोग पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार को कामयाब बनाने के लिए काम करेंगे। आपसी भेदभाव को भुलाकर पार्टी को मजबूत करना है। कार्यकर्ताओं से पंचायत चुनाव में हर सीट पर अपना उम्मीदवार उतारने के लिए तैयार रहने को कहा। बैठक में जिलाध्यक्ष सुरेंद्र राजभर, पतिराम राजभर, सालिक यादव, राजन राजभर, रुद्रप्रताप सिंह, अमरजीत बिंद, जयनाथ राजभर, हरी बिंद, सिंहासन राम, शिवकुमार यादव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन


एसआईआर के माध्यम से वोट काटने की साजिश : गोपाल यादव-गाजीपुर। सपा महिला सभा की नव मनोनीत प्रदेश सचिव ज्योति पांडेय का पार्टी कार्यालय समता भवन पर शुक्रवार को स्वागत हुआ। सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा कि एसआईआर के जरिए गरीब, कमजोर लोगों के वोटों को काटने की साजिश चल रही है। अपने और अपने बच्चों के भविष्य को बचाने के लिए व अपने-अपने मतों की सुरक्षा के लिए एसआईआर फॉर्म भरने की जरूरत है। ज्योति पांडेय के मनोनयन से समाजवादी पार्टी को मजबूती मिलेगी। इस मौके पर पूर्व विधायक खुर्शीद अहमद, रविंद्र प्रताप यादव, विभा पाल, डॉ. सीमा यादव, अशोक बिंद आदि मौजूद रहे। संवाद

कासिमाबाद के एक मैरेज हॉल में जहूराबाद विधानसभा क्षेत्र की एसआईआर से संबंधित बैठक को संबोधित कर

कासिमाबाद के एक मैरेज हॉल में जहूराबाद विधानसभा क्षेत्र की एसआईआर से संबंधित बैठक को संबोधित कर

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed