फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Sub-Inspector's body reaches ancestral village; bid farewell with teary eyes.

Ghazipur News: पैतृक गांव पहुंचा उपनिरीक्षक का शव, नम आंखों से दी विदाई

Sun, 06 Sep 2026 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Sub-Inspector's body reaches ancestral village; bid farewell with teary eyes.
मृतक उपनिरीक्षक छोटेलाल यादव की फाइल फोटो। स्रोत- परिजन
खानपुर। थाना के खरौना गांव निवासी पुलिस विभाग में तैनात उपनिरीक्षक छोटे लाल यादव (51 ) शव रविवार की देर शाम पैतृक गांव पहुंचा। वह प्रयागराज के फूलपुर थाने पर तैनात। शनिवार को सिर में दर्द होने पर पुलिस कर्मियों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां देर रात उपचार के दौरान उनका निधन हो गया।
विज्ञापन

खरौना गांव निवासी प्यारे लाल यादव ने बताया कि छोटे भाई छोटे लाल यादव प्रयागराज के फूलपुर थाने में उपनिरीक्षक के पद पर तैनात थे। उनकी 12 मई 2025 से फूलपुर थाने पर ही तैनाती थी। शनिवार की सुबह अचानक उनके सिर में दर्द होने लगा। तबीयत बिगड़ने पर उनके साथियों ने उन्हें प्रयागराज के एक अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां रात करीब 10 बजे इलाज के दौरान मौत हो गई। उनका शव पैतृक गांव लाया गया है। इस दौरान लोगों ने उपनिरीक्षक के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिवार को ढांढस बंधाया। कैथी टोल प्लाजा पर भी कमलेश यादव के नेतृत्व में लोगों ने श्रद्धांजलि दी। शव देखते ही मां शांति देवी, पत्नी मीरा, पुत्र युवराज सहित परिवार के लोग रोने- बिलखने लगे। ग्रामीण सांत्वना देने में जुटे रहे।

मृतक उपनिरीक्षक छोटेलाल यादव की फाइल फोटो। स्रोत- परिजन

मृतक उपनिरीक्षक छोटेलाल यादव की फाइल फोटो। स्रोत- परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed