{"_id":"61ba2c81b6e9f6467e4a7efa","slug":"students-union-elections-should-be-conducted-soon-ghazipur-news-vns6281153149","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द कराया जाए छात्रसंघ चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द कराया जाए छात्रसंघ चुनाव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमानिया। हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित किए जाने को लेकर छात्र नेताओं ने बुधवार को उपजिलाधिकारी को पत्रक सौंपा। कहा कि प्रशासन कॉलेज में जल्द चुनाव कराए।
छात्र नेता दीपक सिंह यादव एवं मनीष सिंह ने कहा कि वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संचालित कई महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव संपन्न हो गया। वहीं कुछ की तिथि घोषित की जा चुकी है। छात्र नेताओं ने कहा कि यह एक लोकतांत्रिक प्रक्रिया है जिसमें छात्र अपने प्रतिनिधि का चुनाव करते हैं जो छात्र एवं महाविद्यालय के बीच सामंजस्य बनाए रखने के लिए कार्य करते हैं। इस कारण से जल्द चुनाव कराया जाना छात्र हित के लिए जरूरी है। उन्होंने कहा कि अगर समय रहते महाविद्यालय एवं प्रशासन ने चुनाव कराने का निर्णय नहीं लिया तो छात्र धरना-प्रदर्शन करेंगे।। छात्र नेताओं ने उपजिलाधिकारी भारत भार्गव को पत्रक सौंपा और जल्द चुनाव कराने की मांग की। एसडीएम ने उन्हें आश्वासन दिया की महाविद्यालय प्रशासन से वार्ता कर जल्द चुनाव करवाने का प्रयास किया जाएगा। पत्रक सौंपने वालों में अजीत यादव नीलू यादव सोनी, घनश्याम तिवारी शुभांगी यादव प्रियंका पांडेय सुमित कुमार, दीपक सिंह कुशवाहा गोपाल यादव अजय यादव राहुल कुमार यादव विद्यान्या सिंह माजिद खां आनंद सिंह आदि मौजूद रहे।