फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   students see freedom fight things

Ghazipur News: स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़ी ऐतिहासिक चीजों को देखा

Thu, 23 Feb 2023 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Feb 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
students see freedom fight things
छात्राओं ने सादात थाना परिसर का किया भ्रमण
विज्ञापन

कस्तूरबा गांधी की पुण्यतिथि पर दी गई जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
सादात। कस्तूरबा गांधी की पुण्यतिथि पर बुधवार को नगर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं को सादात थाना परिसर का भ्रमण कराया गया। परिसर में स्थित 1942 के स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़ी यहां की कुछ ऐतिहासिक चीजों को दिखाया गया। उत्सुकता जाहिर करने पर छात्राओं को 15 अगस्त 1947 की घटी घटना के बारे में जानकारी भी दी गई।
इस दौरान छात्राओं को सरकार द्वारा चलाई जा रही महिला सुरक्षा से संबंधित मिशन शक्ति के बारे में भी बताया गया। कार्यक्रम के संयोजक आशुतोष प्रकाश ने छात्राओं को 1942 के स्वतंत्रता आंदोलन में सादात थाना फूंक कांड पर थाने गेट पर लिखी हुई ऐतिहासिक घटनाक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता आंदोलन में महात्मा गांधी के करो या मरो के शंखनाद पर क्षेत्र के चार हजार क्रांतिकारियों की भीड़ ने थाने को घेर कर उसमें आग लगा कर दारोगा हमीदुल्ला खां और सिपाही वली अहमद को जिंदा जला कर आग के हवाले कर दिया था।
विज्ञापन

इस घटनाक्रम में कुत्तुबपुर निवासी क्रांतिकारी अलगू यादव अंग्रेज पुलिस की गोली के शिकार हो गए थे । इसके अलावा छात्राओं ने पिछले साल दो अक्तूबर को अमृत महोत्सव के तहत थानाध्यक्ष कक्ष में लगी सादात क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानियों की पट्टी का का भी अवलोकन किया। इस मौके पर थाने की महिला आरक्षी रीना यादव और मनीषा सिंह ने महिला सुरक्षा से संबंधित मिशन शक्ति के टोल फ्री नंबर 1090 एवं इमरजेंसी नंबर 112 , गुड टच, बैड टच , महिला हिंसा, हमारी सुरक्षा कैसे हो आदि की जानकारी देते हुए उन्हें पम्पलेट वितरित किया। थानाध्यक्ष शैलेश कुमार मिश्रा ने छात्राओं को प्रेरक विचार सुनाकर उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर आफताब अहमद, अनिल दुबे, कस्तूरबा गांधी विद्यालय की वार्डेन सरिता गुप्ता, शिक्षिका संध्या यादव, मंजू यादव आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed