फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Students read the lesson of traffic rules

Ghazipur News: छात्र-छात्राओं ने पढ़ा यातायात नियमों का पाठ

Thu, 02 Feb 2023 11:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Feb 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Students read the lesson of traffic rules
सड़क सुरक्षा माह के तहत बृहस्पतिवार को शहर के एमएएच इंटर कालेज में जागरूकता अभियान आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों का पालन करने के लिए शपथ दिलाई गई। साथ ही उन्हें नियम और मानकों का पाठ पढ़ाया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसपी ओमवीर सिंह ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन करना सभी के लिए आवश्यक है। सड़क पर वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट अवश्य लगाएं। इससे आप और आपका परिवार सुरक्षित यात्रा कर सके। कार्यक्रम में मौजूद विद्यालय के छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

वहीं यातायात नियमों का पालन करने के लिए शपथ भी दिलाई गई। एसपी ने कहा कि छात्र-छात्राएं अपने परिजनों एवं आस-पास के लोगों को यातायात संबंधित नियमों के प्रति जागरूक करें, जिससे हादसों पर अंकुश लग सके। यहीं नहीं बाइक चलाते समय हेलमेट का प्रयोग जरूर करें, जिससे जीवन की रक्षा होगी। सीओ सिटी गौरव कुमार ने कहा कि स्वयं के साथ दूसरों को जागरूक करें, जिससे दुर्घटना पूर्णत: समाप्त हो सके। यातायात नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की होगी। इस अवसर पर प्रभारी यातायात निरीक्षक सुशील मिश्रा, प्रधानाचार्य सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed